Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

आईपीएल 2026: राशिद खान की फॉर्म में वापसी से जीटी ने ली चैन की सांस, विपक्षी बल्लेबाजों की मुसीबत बढ़ी

09 अप्रैल, 2026 12:32 PM

नई दिल्ली : गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बुधवार को आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत हासिल की। सीजन के तीसरे मैच में जीटी को पहली जीत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ उसके घरेलू मैदान अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 1 रन से मिली। जीत के साथ ही जीटी के लिए इस मैच में राशिद खान की फॉर्म में वापसी बेहद संतोषजनक रही है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीटी को 1 रन से मिली जीत में डेविड वॉर्नर की गलती को बड़ा कारण बताया जा रहा है। मिलर ने डीसी की पारी के 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सिंगल नहीं ली और फिर आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव के रन आउट होने की वजह से डीसी को एक रन से हार का सामना करना पड़ा। 20 गेंदों पर 41 रन बनाकर डीसी को जीत की दहलीज पर लाने वाले मिलर टीम को जीत नहीं दिला सके। उनकी गलती टीम की हार का कारण भी है, लेकिन रनों की बारिश वाले मैच में जीटी को जीत के साथ मुख्य स्पिनर राशिद खान की फॉर्म में वापसी भी संतोष देगी। गुजरात टाइटंस की जीत में राशिद खान ने गेंद से निर्णायक भूमिका निभाई। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने जहां 4-4 ओवर के स्पेल में 52-52 रन लुटाए, वहीं राशिद ने 4 ओवर में मात्र 17 रन देकर 3 विकेट लिए। दाएं हाथ के इस लेग स्पिनर ने नीतीश राणा, समीर रिजवी और अक्षर पटेल को आउट किया। रनों की बारिश वाले इस मैच में अपनी किफायती और प्रभावी गेंदबाजी से डीसी की हार की कहानी लिखने वाले राशिद को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

टूर्नामेंट अभी अपने पहले चरण में है। जीटी ने सीजन के तीन मैच ही खेले हैं। ऐसे में राशिद खान का उस पिच पर फॉर्म में लौटना जहां बल्लेबाजी आसान थी, जीटी के लिए सुखद है। जीटी आगामी मैचों में भी राशिद से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। वहीं, राशिद की फॉर्म में वापसी ने विपक्षी बल्लेबाजों की मुसीबत जरूर बढ़ा दी है।

राशिद खान लंबे समय से फॉर्म में नहीं चल रहे थे। आईपीएल 2025 में राशिद 15 मैचों में सिर्फ 9 विकेट ले सके थे। उनकी इकॉनमी भी 9.35 रही थी। आईपीएल 2024 भी राशिद के लिए अच्छा नहीं रहा था। उस सीजन राशिद 12 मैचों में 10 विकेट ले सके थे। इकॉनमी 8.40 रही थी।

मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 210 रन बनाए थे। डीसी 8 विकेट पर 209 रन बना सकी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे