Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

आईपीएल 2026 में रनों के लिए तरस रहे सूर्यकुमार यादव, टीम इंडिया का भी बढ़ाया 'सिरदर्द'

09 मई, 2026 07:52 PM

10 मुकाबलों में 195 रन। बल्लेबाजी औसत महज 19.50। 10 मुकाबलों में सिर्फ एक अर्धशतक और सर्वाधिक स्कोर 51 रन। मुंबई इंडियंस (एमआई) के बैटिंग ऑर्डर की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव के ये आईपीएल 2026 के अब तक के आंकड़े हैं। सूर्यकुमार का बल्ला इस सीजन पूरी तरह से खामोश नजर आया है।

सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म का असर मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर भी सीधा पड़ता है। पिछले सीजन सूर्यकुमार ने 16 मुकाबलों में 167 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 717 रन बनाए थे, जिसके दम पर एमआई दूसरे क्वालिफायर तक पहुंचने में सफल रही थी। हालांकि, इस सीजन सूर्यकुमार की गिरती फॉर्म का असर एमआई की हालिया फॉर्म में साफतौर पर दिखाई दिया है। 10 मुकाबलों में से एमआई सिर्फ 3 में ही जीत दर्ज कर सकी है, जबकि 7 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

सूर्यकुमार के लिए रनों का यह सूखा सिर्फ आईपीएल में नहीं रहा है, बल्कि भारतीय टीम की जर्सी में भी वह रनों के लिए जूझ रहे हैं। टी20 विश्व कप 2026 में भी सूर्यकुमार ने 9 पारियों में 242 रन बनाए थे, और उनका स्ट्राइक रेट 136 का रहा था, जो आमतौर पर इससे कहीं अधिक रहता है। पूरे टूर्नामेंट में सूर्यकुमार सिर्फ एक अर्धशतक लगा सके थे।

साल 2025 में सूर्या ने खेली 21 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 123 के स्ट्राइक रेट से महज 218 रन बनाए थे। पूरे साल सूर्यकुमार एक अर्धशतक तक नहीं लगा सके थे। गिरती फॉर्म के कारण सूर्यकुमार की टी20 टीम में जगह को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। खबरों के अनुसार, सूर्यकुमार की टी20 कप्तानी पर भी खतरा मंडराना शुरू हो गया है।

सूर्यकुमार ने अपनी कप्तानी में भारत को इसी साल टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताया था। उनकी कप्तानी तो मैदान पर काफी शानदार रही है, लेकिन दिन-प्रतिदिन गिरती फॉर्म भारतीय टीम मैनजेमेंट के लिए चिंता का विषय बन गई है। सबसे बड़ी दिक्कत की बात यह है कि सूर्यकुमार अच्छी शुरुआत करने के बाद अपना विकेट देकर पवेलियन लौट रहे हैं।

खराब फॉर्म का दबाव सूर्यकुमार की बल्लेबाजी और आईपीएल 2026 में उनके स्ट्राइक रेट में भी नजर आया है। सूर्यकुमार का फॉर्म में लौटना मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के लिहाज से भी बेहद जरूरी है। भारतीय टी20 कप्तान का बल्ला अगर आगे भी इसी तरह से खामोश रहा, तो उनके लिए रास्ता मुश्किल हो सकता है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे