Tuesday, April 07, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा को दिया बड़ा गिफ्ट, ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को दी मंजूरी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला: अब साल में सिर्फ दो बार होंगे CA फाइनल एग्जाम मध्य पूर्व तनाव और ट्रंप की चेतावनी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल प्रवासी मजदूरों को राहत, सभी राज्यों में 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के रिकॉर्ड बिक्री के चलते पहली तिमाही के परिचालन लाभ में 33 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी दिल्ली विधानसभा में सेंध: आरोपी को आठ दिन की हिरासत में भेजा गया, आतंकी साजिश की भी होगी जांच बंगाल चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी 9-12 अप्रैल तक सात चुनावी कार्यक्रमों में हो सकते हैं शामिल भगवंत मान सरकार ने 70 पदों पर सीधी भर्ती को दी मंजूरी, योजना विभाग को किया मजबूत और रोजगार के नए अवसर सृजित: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का गौरव: महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेट जसनूर सिंह सी.डी.एस. मेरिट सूची में पूरे भारत में अव्वल पंजाब का आबकारी राजस्व लक्ष्य को पार करते हुए 11,782 करोड़ रुपये तक पहुँचा; चार वर्षों में वसूली लगभग दोगुनी: हरपाल सिंह चीमा

खेल

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं राजस्थान रॉयल्स के ये 5 खिलाड़ी

07 अप्रैल, 2026 04:42 PM

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) से होनी है। आरआर ने इस सीजन खेले अब तक दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, एमआई को आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में आरआर के ये 5 खिलाड़ी एमआई के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में शानदार लय में दिखाई दिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 17 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली थी, तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ 18 गेंदों में 31 रन बनाए। वैभव पावरप्ले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। 15 वर्षीय बल्लेबाज अगर क्रीज पर टिक गया, तो राजस्थान रॉयल्स की टीम बड़ा टोटल खड़ा कर सकती है। यशस्वी जायसवाल: वैभव सूर्यवंशी के सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल भी कमाल की फॉर्म में नजर आए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 36 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली थी। आईपीएल 2026 में खेली अब तक दोनों ही पारियों में यशस्वी की बल्लेबाजी में आक्रामक अंदाज के साथ-साथ सूझबूझ भी नजर आई है, और इसी कारण वह एमआई के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।


ध्रुव जुरेल: गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी मुकाबले में ध्रुव जुरेल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया था। जुरेल ने सिर्फ 42 गेंदों का सामना करते हुए 75 रनों की दमदार पारी खेली थी। जुरेल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के साथ-साथ पारी को बुनने की काबिलियत भी रखते हैं। नंबर तीन की बल्लेबाजी पोजीशन जुरेल को खूब रास भी आई है।


रवि बिश्नोई: राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने आखिरी मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट निकाले थे। बिश्नोई अपनी घूमती गेंदों के दम पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों का सिरदर्द बढ़ा सकते हैं। विकेट निकालने के साथ-साथ बिश्नोई आरआर के घरेलू मैदान पर बीच के ओवर्स में रनों पर लगाम भी लगा सकते हैं। वह 2 मुकाबलों में 5 विकेट के साथ इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।


जोफ्रा आर्चर: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अब तक खेले 2 मुकाबलों में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। आर्चर की गेंदबाजी में रफ्तार के साथ-साथ अच्छी लाइन एंड लेंथ भी नजर आई है, जो शुरुआत में ही मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की परीक्षा ले सकती है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आर्चर ने पारी के 19वें ओवर में सिर्फ 4 रन खर्च करते हुए राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चार मुकाबलों की सीरीज खेलने अर्जेंटीना जाएगी भारतीय महिला हॉकी टीम

चार मुकाबलों की सीरीज खेलने अर्जेंटीना जाएगी भारतीय महिला हॉकी टीम

रूस के खिलाफ तीन फ्रेंडली मैच खेलेगी भारत की अंडर-17 फुटबॉल महिला टीम

रूस के खिलाफ तीन फ्रेंडली मैच खेलेगी भारत की अंडर-17 फुटबॉल महिला टीम

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले 6 अंपायर

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले 6 अंपायर

बारिश ने बिगाड़ा खेल, KKR-पंजाब को साझा करना पड़ा 1-1 अंक

बारिश ने बिगाड़ा खेल, KKR-पंजाब को साझा करना पड़ा 1-1 अंक

आईपीएल 2026: गुवाहाटी में भिड़ेंगी राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?

आईपीएल 2026: गुवाहाटी में भिड़ेंगी राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?

केकेआर बनाम पीबीकेएस: फैंस को उम्मीद, घरेलू मैदान पर जीत का खाता खोलेगी कोलकाता नाइट राइडर्स

केकेआर बनाम पीबीकेएस: फैंस को उम्मीद, घरेलू मैदान पर जीत का खाता खोलेगी कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL 2026: केकेआर को चहल से रहना होगा सावधान, लेग स्पिनर के नाम है सर्वाधिक विकेट

IPL 2026: केकेआर को चहल से रहना होगा सावधान, लेग स्पिनर के नाम है सर्वाधिक विकेट

ओलंपिक पदक विजेता ब्लैंका व्लासिक को 'वर्ल्ड 10के बेंगलुरु 2026' का एंबेसडर बनाया गया

ओलंपिक पदक विजेता ब्लैंका व्लासिक को 'वर्ल्ड 10के बेंगलुरु 2026' का एंबेसडर बनाया गया

मोहसिन नकवी दिन में दिख रहे तारे, कहा- आईपीएल को पीछे छोड़ देगी पीएसएल

मोहसिन नकवी दिन में दिख रहे तारे, कहा- आईपीएल को पीछे छोड़ देगी पीएसएल

बेंगलुरु में RCB का जलवा, 43 रन से CSK को दी करारी शिकस्त

बेंगलुरु में RCB का जलवा, 43 रन से CSK को दी करारी शिकस्त