Thursday, July 09, 2026
BREAKING
गुजरात के डेटा सेंटर लक्ष्यों की तुलना में डिप्टी सीएम संघवी ने विफल सेमीकंडक्टर पहलों पर उठाए सवाल भारत-ऑस्ट्रेलिया में रक्षा उद्योगों के एकीकरण पर बनी सहमति, हिंद-प्रशांत के लिए जारी की संयुक्त घोषणा मेलबर्न में पीएम मोदी बोले-हमारा एजेंडा वनडे, फैसले टी20 और साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबे समय तक टिकने वाली औपचारिक स्वागत समारोह में झलकी भारत-ऑस्ट्रेलिया की गहरी रणनीतिक साझेदारी: विदेश मंत्रालय मध्यपूर्व संकट से कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत : आईएमएफ भारत के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे: ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से सोना फिसला, चांदी 2.23 लाख रुपए के नीचे तेहरान पर नए हमलों के बाद राष्ट्रपति ट्रंप बोले-'पता नहीं ईरान समझौते का सम्मान करेगा या नहीं' मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार, कंज्यूमर स्टॉक्स में खरीदारी ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी को मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर', गूंजा जन गण मन...

खेल

आईपीएल 2026 : बारिश की भेंट चढ़ा दूसरा क्वालीफायर, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

29 मई, 2026 01:20 PM

आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा। हालांकि, अगर दूसरे क्वालीफायर में मौसम की मार पड़ती है और बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाता है, तो इसका फायदा जीटी को मिलेगा।

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के लिए रिजर्व-डे नहीं रखा गया है। यानी अगर शुक्रवार को बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाता है, तो नियमों के अनुसार विजेता की घोषणा कर दी जाएगी। इस स्थिति में गुजरात टाइटंस को फाइनल का टिकट मिल जाएगा।

दरअसल, आईपीएल के नियमों के हिसाब से अगर दूसरा क्वालीफायर मैच बारिश की भेंट चढ़ता है, तो अंक तालिका में बेहतर पोजीशन पर होने वाली टीम आगे बढ़ जाती है। जीटी ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी।

मैच में अगर बारिश विलेन बनती है, तो आरआर का भारी नुकसान हो सकता है। हालांकि, एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। मैच के वक्त बारिश होने की आशंका न के बराबर है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 243 रन लगाए थे। आरआर की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की आतिशी पारी खेली थी, जबकि ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रन बनाए थे। हालांकि, 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 196 रन बनाकर सिमट गई थी।

वहीं, गुजरात टाइटंस को पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 92 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 254 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जीटी की पूरी टीम 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा