Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

आईपीएल 2026: पर्पल कैप की रेस में कार्तिक त्यागी की एंट्री, वैभव सूर्यवंशी के पास ऑरेंज कैप

21 मई, 2026 04:13 PM

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से हराया। केकेआर की जीत में तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने गेंद से अहम योगदान दिया। उन्होंने 2 विकेट चटकाए। कार्तिक पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

कार्तिक आईपीएल 2026 में खेले 13 मुकाबलों में अब तक 18 विकेट निकाल चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार है। वह इस सीजन 13 मुकाबलों में 24 विकेट चटका चुके हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज ने 13 मुकाबलों में 20 विकेट झटके हैं। वह इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। जोफ्रा आर्चर 18 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। कार्तिक त्यागी 18 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।

ऑरेंज कैप राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के सिर की शोभा बढ़ा रही है। वैभव आईपीएल 2026 में 13 मुकाबलों में 236 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बना चुके हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मिचेल मार्श 13 मुकाबलों में 563 रनों के साथ दूसरे नंबर वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासन 555 रनों के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। गुजरात टाइटंस के लिए इस सीजन लगातार रन बना रहे साई सुदर्शन 13 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से 554 रन बना चुके हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 552 रनों के साथ इस सीजन सर्वाधिक नर बनाने वाले बल्लबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। एमआई ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 147 रन लगाए। टीम की ओर से कॉर्बिन बॉश ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 26 रनों का योगदान दिया। रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

हालांक, केकेआर ने 148 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से मनीष पांडे ने 33 गेंदों में 45 रनों की दमदार पारी खेली, तो रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया। इस जीत के साथ ही केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे