Tuesday, April 28, 2026
BREAKING
IPL 2026 : आज अजेय अय्यर आर्मी का सामना राजस्थान रॉयल्स से हमें इस को भूलकर आगे बढ़ना होगा, प्रशंसक अपना समर्थन बनाए रखें: अक्षर पटेल ‘महावतार परशुराम’ को लेकर बोले डायरेक्टर अश्विनी कुमार- अधर्म के विनाश के लिए शस्त्र उठाना जरूरी निर्मित कौर अहलूवालिया के नए फ्रिंज हेयर लुक ने मचाई हलचल लश्कर कमांडर अफरीदी का कत्ल, अज्ञात हमलावर ने गोलियों से भूना हाफिज सईद का करीबी अब भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह में ही लौटूंगा बंगाल, बैरकपुर में चुनावी रैली में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, जीत का दावा चीन से हुए Infrastructure सौदों की जांच शुरू, बालेन शाह ने जारी किया आदेश, नए समझौतों पर भी रोक ट्रंप की धमकियों के बीच किर्गिस्तान में बड़ी बैठक, राजनाथ सिंह भी रवाना, रक्षा सहयोग बढ़ाना रहेगा प्रमुख एजेंडा सांसद न होते, तो कोई पूछता नहीं, राघव चड्डा की परिणीति चोपड़ा से शादी का क्रेडिट भी आप ने लिया 15 साल साथ रहे, बच्चा भी है अब यौन उत्पीडऩ का आरोप क्यों, लिव-इन रिलेशनशिप पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

खेल

आईपीएल 2026: डीसी को रौंदने के बाद आरसीबी दूसरे स्थान पर, पर्पल कैप भुवनेश्वर के पास

28 अप्रैल, 2026 10:20 AM

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) का 39वां मुकाबला सोमवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला गया। आरसीबी ने भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड की घातक गेंदबाजी की बदौलत डीसी को 75 रन पर समेट दिया और 6.3 ओवर में 1 विकेट पर 77 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया।

आइए डीसी और आरसीबी मैच के बाद अंकतालिका पर नजर डालते हैं।

पंजाब किंग्स 7 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। आरसीबी 8 मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 8 मैचों से 10 अंक लेकर तीसरे और राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों से 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

गुजरात टाइटंस 8 मैचों से 8 अंक लेकर पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स 8 मैचों से 6 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों से 6 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैचों से 5 अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस 7 मैचों से 4 अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 8 मैचों से 4 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।

समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैकिंग में उनकी रन रेट की वजह से अंतर है।

डीसी और आरसीबी मैच के बाद ऑरेंज कैप में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑरेंज कैप अभी भी अभिषेक शर्मा के पास है। अभिषेक ने 8 मैचों में 380 रन बनाए हैं।

पर्पल कैप आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास चली आई है। भुवनेश्वर ने डीसी के खिलाफ हुए मैच में घातक गेंदबाजी की थी और 3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए थे। भुवनेश्वर कुमार के 8 मैचों में 14 विकेट हो गए हैं।

डीसी और आरसीबी मैच पर नजर डालें तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। भुवनेश्वर कुमार ने पारी की दूसरी गेंद पर ही साहिल पारेख को बोल्ड कर विकेट लेने का जो सिलसिला शुरु किया, उसके बाद डीसी कभी संभल नहीं पाई। पूरी टीम 16.3 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए अभिषेक पोरेल ने अगर 30 रन नहीं बनाए होते तो स्थिति और बुरी हो सकती थी।

भुवी ने 3 ओवर में 5 रन देकर 3 और हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए। रासिख सलाम, सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट लिए।

आरसीबी ने 6.3 ओवर में 1 विकेट पर 77 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। एकमात्र विकेट जैकब बेथेल का गिरा। बेथेल ने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए। विराट कोहली 15 गेंदों पर 23 और देवदत्त पड्डिकल 13 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे। हेजलवुड प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IPL 2026 : आज अजेय अय्यर आर्मी का सामना राजस्थान रॉयल्स से

IPL 2026 : आज अजेय अय्यर आर्मी का सामना राजस्थान रॉयल्स से

हमें इस को भूलकर आगे बढ़ना होगा, प्रशंसक अपना समर्थन बनाए रखें: अक्षर पटेल

हमें इस को भूलकर आगे बढ़ना होगा, प्रशंसक अपना समर्थन बनाए रखें: अक्षर पटेल

आईपीएल 2026: बल्लेबाजों का स्वर्ग मानी जाने वाली पिच पर आरसीबी के गेंदबाजों का कहर देखना अच्छा था

आईपीएल 2026: बल्लेबाजों का स्वर्ग मानी जाने वाली पिच पर आरसीबी के गेंदबाजों का कहर देखना अच्छा था

पंजाब किंग्स पर जीत के लिए आरआर को चाहिए कप्तान रियान पराग का साथ, बल्ले से किया है निराश

पंजाब किंग्स पर जीत के लिए आरआर को चाहिए कप्तान रियान पराग का साथ, बल्ले से किया है निराश

आईपीएल 2026 : रबाडा पर्पल कैप की दौड़ में तीसरे स्थान पर, अभिषेक शर्मा को मिली ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : रबाडा पर्पल कैप की दौड़ में तीसरे स्थान पर, अभिषेक शर्मा को मिली ऑरेंज कैप

गुजरात टाइटंस ने CSK को 8 विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस ने CSK को 8 विकेट से हराया

KKR ने सुपर ओवर में LSG को हराकर रोमांचक जीत दर्ज की

KKR ने सुपर ओवर में LSG को हराकर रोमांचक जीत दर्ज की

आईपीएल 2026: 'मेरा नया पसंदीदा खिलाड़ी', वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए पैट कमिंस

आईपीएल 2026: 'मेरा नया पसंदीदा खिलाड़ी', वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए पैट कमिंस

IPL में जेंटल जायंट के साथ दर्दनाक हादसा : कैच लेते समय सिर के बल गिरे लुंगी एनगिडी, मैदान पर बुलानी पड़ी एम्बुलेंस

IPL में जेंटल जायंट के साथ दर्दनाक हादसा : कैच लेते समय सिर के बल गिरे लुंगी एनगिडी, मैदान पर बुलानी पड़ी एम्बुलेंस

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच ने किया रियान पराग का बचाव, उसकी बल्लेबाजी में कोई खामी नहीं है

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच ने किया रियान पराग का बचाव, उसकी बल्लेबाजी में कोई खामी नहीं है