Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

आईपीएल 2026 : टी20 फॉर्मेट में डबल सेंचुरी, वरुण चक्रवर्ती के नाम अनूठा रिकॉर्ड

20 अप्रैल, 2026 01:18 PM

कोलकाता : वरुण चक्रवर्ती टी20 क्रिकेट में 200 विकेट तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए हैं। चकवर्ती ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ खेलते हुए इस मुकाम को हासिल किया है। आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में विकेट निकाला। उन्होंने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को रमनदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया। इस विकेट के साथ चक्रवर्ती टी20 क्रिकेट में 200 टी20 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए। चक्रवर्ती ने सिर्फ 155 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, जो भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नामों से भी आगे है। उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वियों में कुलदीप यादव शामिल हैं, जिन्होंने 160 पारियों में यह आंकड़ा छुआ। उनके बाद जयदेव उनादकट (162 पारियां) और मोहम्मद शमी (165 पारियां) इस मुकाम तक पहुंचे।
अर्शदीप सिंह एकमात्र ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने कुल मिलाकर सबसे तेजी से (151 पारियां) यह उपलब्धि हासिल की, लेकिन स्पिनर्स की श्रेणी में चक्रवर्ती सबसे ऊपर हैं। अपने आईपीएल करियर में चक्रवर्ती ने 89 मुकाबलों में 24.17 की औसत और 7.65 की इकॉनमी रेट से कुल 105 विकेट लिए हैं। मौजूदा सीजन में उन्होंने पांच मुकाबलों में 30.60 की औसत से पांच विकेट चटकाए हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, उन्होंने 45 मैचों में 16.61 की औसत और 7.55 की इकॉनमी रेट से 73 विकेट लिए, जिसमें भारत के लिए दो बार 'फाइव विकेट हॉल' शामिल हैं। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 14 रन देकर 3 विकेट निकाले।

सूर्यवंशी के अलावा, उन्होंने ध्रुव जुरेल और रियान पराग को अपना शिकार बनाते हुए आरआर की बल्लेबाजी की कमर तोड़ी। चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी मैच का रुख तय करने में निर्णायक साबित हुई। राजस्थान रॉयल्स निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी।

इसके जवाब में केकेआर ने 19.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। केकेआर ने 85 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद रिंकू सिंह (नाबाद 53) और अनुकूल रॉय (नाबाद 29) की जोड़ी ने 37 गेंदों में 76 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे