Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

11 मई, 2026 11:50 AM

आईपीएल 2026 में रविवार को दो दमदार मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 5 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को मात दी। एमआई के खिलाफ मिली जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

आरसीबी के अब 11 मुकाबलों में 14 अंक हो गए हैं और टीम का नेट रन रेट +1.103 हो गया है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। एमआई की ओर से तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, नमन धीर ने 32 गेंदों में 47 रनों का योगदान दिया।

हालांकि, आरसीबी ने 167 रनों के लक्ष्य को मैच की आखिरी गेंद पर 8 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। आरसीबी की जीत के नायक क्रुणाल पांड्या रहे, जिन्होंने 46 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 23 रन देकर 4 विकेट झटके। आरसीबी की जीत से सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को नुकसान हुआ है और टीम अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गई है। एसआरएच के भी कुल 14 अंक हैं, लेकिन आरसीबी का नेट रन रेट उनसे बेहतर है। गुजरात टाइटंस 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

आरसीबी के खिलाफ मिली हार के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। एमआई को टूर्नामेंट के 11वें मुकाबले में 8वीं हार का सामना करना पड़ा। वहीं, रविवार के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया। एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए। टीम की ओर से जोश इंग्लिस ने 33 गेंदों में 85 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

हालांकि, सीएसके ने 204 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। उर्विल पटेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 65 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 42 रन बनाए।

सीएसके के खिलाफ मिली हार के साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो गए हैं। एलएसजी को 11वें मुकाबले में 8वीं हार का सामना करना पड़ा। वहीं, जीत के साथ सीएसके 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स को सीएसके की जीत से नुकसान हुआ है और टीम छठे नंबर पर खिसक गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) सातवें स्थान पर बनी हुई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में आठवें नंबर पर काबिज है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे