Friday, September 04, 2026
BREAKING
पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : हरजोत सिंह बैंस मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल : पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : डॉ. बलजीत कौर नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया जापानी रक्षा मंत्री का संदेश लेकर भारत पहुंचे बेल्जियम के मंत्री, राजनाथ सिंह ने जताया आभार इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित

खेल

आईपीएल 2026: जीटी के घर में जीत की लय जारी रखने उतरेगी आरसीबी, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

30 अप्रैल, 2026 12:27 PM

अहमदाबाद : आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार की शाम 7:30 से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आरसीबी इस मैच में अपनी जीत की लय बरकररा रखने उतरेगी, जबकि जीटी के लिए प्लेऑफ को देखते हुए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद अहम है।

गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2026 में सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। तीन बल्लेबाजों (कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर) पर निर्भर टीम के रूप में मशहूर हो चुकी जीटी ने सीजन के 8 मैचों में 4 मैच जीते हैं और 8 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है। पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में हराने वाली जीटी अपने घरेलू मैदान पर आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी। जीत जीटी की प्लेऑफ की संभावना को मजबूत बनाए रखेगी। इसके लिए जीटी के टॉप-3 बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजी में सिराज, कृष्णा, रबाडा, और राशिद को अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करना होगा।

आरसीबी की बात करें तो कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में यह टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी आरसीबी विपक्षी टीम पर भारी पड़ रही है। अपने पिछले में दिल्ली कैपिटल्स को उसके घरेलू मैदान पर 75 पर समेटने और 6.3 ओवर में जीत हासिल करने वाली आरसीबी जीटी को भी उसके घरेलू मैदान पर चकमा देने में पूरी तरह सक्षम है।

आरसीबी के लिए बल्लेबाजी में कोहली, पाटीदार, देवदत्त पड्डिकल, और टिम डेविड शानदार फॉर्म में हैं, जबकि गेंदबाजी में भुवनेश्वर, हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, और रसिख सलाम ने कहर मचाया हुआ है। इनसे बचना जीटी के लिए आसान नहीं होगा। सीजन के 8 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर काबिज आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल कर पहले स्थान पर पहुंचते हुए अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।

मैच के दौरान अहमदाबाद का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा। आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। पिच पर अच्छा बाउंस होता है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। तेज गेंदबाजों को शुरू में मदद मिल सकती है। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स को थोड़ा टर्न मिल सकता है।

जीटी और आरसीबी के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं जिसमें आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। आरसीबी ने 4 मैच जीते हैं, जबकि जीटी ने 3 मैचों में सफलता हासिल की है। सीजन में दोनों टीमों के बीच हुए पहले मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे