Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

आईपीएल 2026: गुवाहाटी में भिड़ेंगी राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?

06 अप्रैल, 2026 07:44 PM

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन खेले अब तक दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम को बल्लेबाजी के मुफीद माना जाता है। इस ग्राउंड पर बड़े टोटल बनते हैं और जमकर चौके-छक्के भी लगते हैं। बरसापारा में पहली पारी का औसतन स्कोर 160 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 153 रन है। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से मुंबई इंडियंस ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैच जीते हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, आरआर और एमआई के बीच होने वाले इस मुकाबले में बारिश होने की आशंका काफी कम है, हालांकि मैदान के आसपास बादल छाए रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हराया था। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे ध्रुव जुरेल ने महज 42 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने भी 18 गेंदों में 31 रनों का योगदान दिया था। गेंदबाजी में तुषार देशपांडे ने सिर्फ 24 रन देकर एक विकेट चटकाया था।

तुषार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 11 रनों का बचाव करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई थी। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने भी नई गेंद से टीम के लिए बढ़िया काम किया है। वहीं, स्पिन में रवि बिश्नोई का जादू पिछले मुकाबले में खूब चला था। उन्होंने 41 रन देकर 4 विकेट निकाले थे।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस को आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। एमआई के बल्लेबाज 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन ही स्कोरबोर्ड पर लगा सके थे। रोहित शर्मा (35) और सूर्यकुमार यादव (51 रन) को छोड़कर बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। गेंदबाजी में दीपक चाहर, बुमराह और मिचेल सैंटनर काफी किफायती रहे थे, लेकिन शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे और कॉर्बिन बॉश काफी महंगे साबित हुए थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे