Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

आईपीएल 2026: ऐतिहासिक बना आरआर बनाम एसआरएच मुकाबला, छक्कों का नया रिकॉर्ड हुआ कायम

28 मई, 2026 01:23 PM

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 47 रनों से हराया। इस मुकाबले में छक्कों का नया रिकॉर्ड कायम हुआ। दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने कुल मिलाकर इस मैच में 26 छक्के लगाए।

आईपीएल के एक प्लेऑफ मुकाबले में लगे यह सर्वाधिक छक्के भी हैं। इससे पहले साल 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच हुए एलिमिनेटर मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर 25 छक्के लगाए थे। बुधवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने कुल 17 छक्के लगाए, जिसमें से 12 छक्के वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से आए। वहीं, एसआरएच के बल्लेबाजों ने मैच में कुल 9 छक्के लगाए।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत शानदार रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों में 125 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। यशस्वी ने 29 गेंदों में 29 रन बनाए। वहीं, वैभव ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली। वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और 12 छक्के लगाए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। कप्तान रियान पराग ने 12 गेंदों में 26 रन बनाए, तो रविंद्र जडेजा ने 9 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाए।

244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 196 रन बनाकर ऑलआउट हुई। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, ट्रेविस हेड 17 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। ईशान किशन ने 11 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके।

हेनरिक क्लासेन एलिमिनेटर मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश कुमार रेड्डी ने एसआरएच की ओर से सर्वाधिक 38 रन बनाए, तो साहिल अरोड़ा ने 35 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में शिवांग कुमार ने 27 रन बनाए। आरआर की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे