Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

आईपीएल 2026: एसआरएच-पंजाब किंग्स मैच में अभिषेक और अर्शदीप के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

11 अप्रैल, 2026 07:56 PM

आईपीएल 2026 में शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एक रोमांचक और जोरदार मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में पंजाब किंग्स अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के लक्ष्य के साथ उतरेगी, तो एसआरएच जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी। पंजाब किंग्स और एसआरएच के बीच होने वाले मुकाबले में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन पर क्रिकेट फैंस की नजर रहेगी। पंजाब की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले दोनों खिलाड़ी आईपीएल में प्रतिद्वंदी हैं। अभिषेक शर्मा जहां एसआरएच की तरफ से बल्लेबाजी की शुरुआत करते हैं, तो अर्शदीप पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत करते हैं। एसआरएच और पंजाब किंग्स के बीच अब तक हुए मैचों में, दोनों टीमों में शामिल मौजूदा खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन और विकेट अभिषेक और अर्शदीप के नाम हैं। अभिषेक शर्मा ने 7 मैचों में 52.33 की औसत और 196.25 की स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए हैं। सर्वाधिक स्कोर 141 है। वहीं, अर्शदीप सिंह ने 11 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।

यही वजह है कि पंजाब किंग्स और एसआरएच के बीच होने वाले मैच में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन पर दोनों टीमों के फैंस की नजर रहेगी। दोनों ही खिलाड़ी अकेले दम अपनी टीम को मैच जिताने में सक्षम हैं।

एसआरएच और पंजाब किंग्स के बीच अब तक हुए मैचों में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। एसआरएच की तरफ से खेलते हुए वॉर्नर ने 14 मैचों में उन्होंने 700 रन बनाए थे। वहीं एसआरएच की तरफ से ही खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 18 मैचों में 26 विकेट लिए हैं।

मौजूदा समय में डेविड वॉर्नर आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार आरसीबी के लिए खेल रहे हैं।
एसआरएच का पलड़ा पंजाब किंग्स पर भारी रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें एसआरएच ने 17 और पंजाब ने 7 मैच जीते हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे