Thursday, April 23, 2026
BREAKING
कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर छूट का बचाव किया ट्रंप ने ईरानी महिलाओं की फांसी रोकने का लिया श्रेय, ईरान ने दावों को बताया भ्रामक ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम को बिना किसी समय सीमा के बढ़ाया, नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी ला लीगा: बार्सिलोना ने सेल्टा विगो को हराया, लामिन यामल इंजर्ड हुए एर्लिंग हालैंड के गोल से मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को 1-0 से हराया आईपीएल 2026: एलएसजी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, टीम में 2 बदलाव ओटीटी के दौर में बदला भारतीय सिनेमा का चेहरा : पल्लवी चटर्जी सपनों की दुनिया बुन रहे हैं इम्तियाज, 'मैं वापस आऊंगा' के सेट से सामने आया खास वीडियो प्यार और जंग में सब जायज है, जेल से सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को लिखा लेटर कीकू शारदा : संघर्ष के दिनों में छोटी-मोटी नौकरियां की, फिर ऐसे बदली किस्मत

खेल

आईपीएल 2026: एलएसजी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, टीम में 2 बदलाव

23 अप्रैल, 2026 12:09 PM

लखनऊ : लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। एलएसजी की निगाहें लगातार हार के क्रम को तोड़ने पर होंगी। एलएसजी इस मैच में 2 बदलावों के साथ उतरी है। टॉस जीतने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। आप जानते ही हैं कि हम इन्हीं परिस्थितियों में खेल रहे हैं और अभी भी इन्हें समझने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ मुकाबले काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं और एक खिलाड़ी के तौर पर हम इससे निपटने के तरीके ढूंढ रहे हैं। हमने टीम में दो बदलाव किए हैं। एम सिद्धार्थ की जगह दिग्वेश राठी इस मैच में खेल रहे हैं। अवेश खान के स्थान पर मयंक यादव आए हैं।" दूसरी ओर, टॉस गंवाने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, "मैंने असल में अपने खिलाड़ियों से कहा था कि मैं टॉस हारना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि हम टॉस हार गए। मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छी बैटिंग की है, बीच में हमसे कुछ गलतियां हुईं। संदेश यह है कि हमें 40 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेलना है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।"

एलएसजी 6 में से 4 मुकाबले गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। इस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच गंवाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध मुकाबले जीते। इसके बाद उसे गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के विरुद्ध लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा और नंद्रे बर्गर।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी और मयंक यादव।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

ला लीगा: बार्सिलोना ने सेल्टा विगो को हराया, लामिन यामल इंजर्ड हुए

ला लीगा: बार्सिलोना ने सेल्टा विगो को हराया, लामिन यामल इंजर्ड हुए

एर्लिंग हालैंड के गोल से मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को 1-0 से हराया

एर्लिंग हालैंड के गोल से मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को 1-0 से हराया

IPL 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल

IPL 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल

वेस्टइंडीज चैंपियनशिप: खतरनाक पिच की वजह से घायल हुआ खिलाड़ी, मैच रद्द किया गया

वेस्टइंडीज चैंपियनशिप: खतरनाक पिच की वजह से घायल हुआ खिलाड़ी, मैच रद्द किया गया

पैट कमिंस की वापसी के बाद भी ईशान किशन को ही एसआरएच का कप्तान होना चाहिए: संजय बांगर

पैट कमिंस की वापसी के बाद भी ईशान किशन को ही एसआरएच का कप्तान होना चाहिए: संजय बांगर

ला लीगा: रियल मैड्रिड, बेटिस और एथलेटिक क्लब की जीत

ला लीगा: रियल मैड्रिड, बेटिस और एथलेटिक क्लब की जीत

SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया

SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया

IPL 2026: तिलक वर्मा को समझाने में हार्दिक पांड्या को चक्कर आ गया था, एमआई कप्तान ने किया खुलासा

IPL 2026: तिलक वर्मा को समझाने में हार्दिक पांड्या को चक्कर आ गया था, एमआई कप्तान ने किया खुलासा

आईपीएल 2026: तिलक वर्मा का तूफानी शतक, एमआई ने जीटी को दिया 200 रन का टारगेट

आईपीएल 2026: तिलक वर्मा का तूफानी शतक, एमआई ने जीटी को दिया 200 रन का टारगेट

आईपीएल 2026: सिर्फ 45 गेंदों में शतक, तिलक वर्मा ने आईपीएल में बनाया रिकॉर्ड

आईपीएल 2026: सिर्फ 45 गेंदों में शतक, तिलक वर्मा ने आईपीएल में बनाया रिकॉर्ड