Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

खेल

आईपीएल 2026: एमआई ने आरआर और एसआरएच को पीछे छोड़ा, पंजाब किंग्स से इस मामले में अब भी पीछे

05 मई, 2026 03:58 PM

मुंबई : आईपीएल 2026 में सोमवार की शाम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच मुकाबला खेला गया। एमआई ने रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की धमाकेदार पारियों की बदौलत एलएसजी को 6 विकेट से हरा दिया। आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई की यह सबसे बड़ी जीत थी।

एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन के 21 गेंदों पर बनाए 63 रन की मदद से 5 विकेट पर 228 रन बनाए थे। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने एमआई के लिए पारी की शुरुआत की। पहले विकेट के लिए दोनों ने 10.5 ओवर में 143 रन की साझेदारी की। रिकल्टन ने 32 गेंदों पर 8 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 83 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 44 गेंदों पर 7 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 84 रन की पारी खेली। नमन धीर 12 गेंदों पर 23 और विल जैक्स 4 गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। रिकल्टन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

एलएसजी के खिलाफ जीत के बाद एमआई आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक का लक्ष्य हासिल करने वाली दूसरी टीम बन गई है। आईपीएल में यह सातवां मौका था, जब एमआई ने 200 या उससे बड़े लक्ष्य को हासिल किया है। इस सीजन में एमआई ने दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल की है।

एमआई ने सर्वाधिक बार 200 या उससे अधिक रन के लक्ष्य को हासिल करने के मामले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को पीछे छोड़ा। दोनों टीमों ने 6-6 बार यह उपलब्धि हासिल की है। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक रनों का लक्ष्य हासिल करने की उपलब्धि पंजाब किंग्स के नाम है। पंजाब ने 11 बार ऐसा किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के नाम 5 बार 200 या उससे अधिक रन के लक्ष्य को हासिल करने की उपलब्धि है।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई

‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल

एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल

बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला

बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला

एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

वनडे ट्राई सीरीज: अटल की शतकीय पारी, राशिद का चला जादू, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रनों से रौंदा

वनडे ट्राई सीरीज: अटल की शतकीय पारी, राशिद का चला जादू, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रनों से रौंदा

शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा