Friday, September 04, 2026
BREAKING
पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : हरजोत सिंह बैंस मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल : पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : डॉ. बलजीत कौर नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया जापानी रक्षा मंत्री का संदेश लेकर भारत पहुंचे बेल्जियम के मंत्री, राजनाथ सिंह ने जताया आभार इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित

खेल

आईपीएल 2026: एमआई को हराकर तीसरे नंबर पर पहुंची एसआरएच, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?

30 अप्रैल, 2026 12:25 PM

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में बुधवार की शाम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। एमआई को 243 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। एसआरएच ने 8 गेंद पहले ही 4 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया।

आइए एमआई-एसआरएच मैच के बाद अंकतालिका और ऑरेंज कैप-पर्पल कैप में हुए बदलाव पर नजर डालते हैं।

पंजाब किंग्स 8 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। एमआई पर धमाकेदार जीत के बाद एसआरएच अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। एसआरएच के 9 मैचों से 12 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स के भी 9 मैचों से 12 अंक हैं और रियान पराग की कप्तानी वाली ये टीम चौथे स्थान पर है।

गुजरात टाइटंस 8 मैचों से 8 अंक लेकर पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स 8 मैचों से 6 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों से 6 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैचों से 5 अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस 8 मैचों से 4 अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 8 मैचों से 4 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।

समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में उनकी रन रेट की वजह से अंतर है।

एमआई-एसआरएच मैच के बाद ऑरेंज कैप एक बार फिर से अभिषेक शर्मा के पास चली गई है। अभिषेक ने एमआई के खिलाफ 24 गेंदों पर 45 रन बनाए थे। अभिषेक के 9 मैचों से कुल 425 रन हो गए हैं। दूसरे नंबर पर एसआरएच के ही विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं। एमआई के खिलाफ 30 गेंदों पर नाबाद 65 रन बनाने वाले क्लासेन के 9 मैचों में 414 रन हो गए हैं। तीसरे नंबर पर राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी हैं। वैभव ने 9 मैचों में 400 रन बनाए हैं।

पर्पल कैप भी एसआरएच के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा के पास चली गई है। ईशान ने 9 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवनेश्वर ने 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे