Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

12 मई, 2026 01:44 PM

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का लगातार दूसरे साल प्लेऑफ में खेलने का सपना टूट गया है। आईपीएल 2026 में एलएसजी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। आइए आपको वो पांच कारण बताते हैं, जिसके चलते एलएसजी का इस सीजन हुआ बुरा हाल।

नहीं चले मार्करम-पूरन: आईपीएल 2026 की शुरुआत से ही माना जा रहा था कि एलएसजी का बल्लेबाजी क्रम काफी हद तक टीम के टॉप ऑर्डर पर निर्भर करेगा। पिछले सीजन में शानदार रहे एडेन मार्करम से इस साल भी दमदार प्रदर्शन की आस थी। हालांकि, मार्करम ने इस सीजन अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया। मार्करम 11 मुकाबलों में 138 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए इस सीजन में सिर्फ 231 रन ही बना सके हैं। वहीं, पूरन का हाल और भी बेहाल रहा। पूरन आईपीएल 2026 में खेले 11 मुकाबलों में 124 के मामूली स्ट्राइक रेट से सिर्फ 184 रन ही बना सके हैं।

पंत ने फिर किया निराश: पिछला सीजन खराब जाने के बाद आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत से हर किसी को शानदार प्रदर्शन की आस थी। हालांकि, एलएसजी के कप्तान इस साल भी लय में दिखाई नहीं दिए। 11 मुकाबलों में पंत अब तक 138 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 251 रन ही बना सके हैं। पंत इस सीजन सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा सके हैं।

खोखला नजर आया मध्यक्रम: लखनऊ सुपर जायंट्स का मध्यक्रम आईपीएल 2026 में पूरी तरह से खोखला नजर आया। आयुष बदोनी, हिम्मत सिंह, और अब्दुल समद जैसे भारतीय बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। स्टार खिलाड़ियों से सजे टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद मध्यक्रम टीम की नैया को पार लगाने की जिम्मेदारी नहीं ले सका।

दिग्वेश राठी की नाकामी पड़ी भारी: दिग्वेश राठी पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ट्रंप कार्ड बनकर उभरे थे। हालांकि, आईपीएल 2026 में वह बुरी तरह से फेल रहे। दिग्वेश 8 मुकाबलों में अब तक सिर्फ 5 विकेट निकाल सके हैं और उनका इकोनॉमी रेट 10.00 का रहा है। दिग्वेश के खराब प्रदर्शन की वजह से एलएसजी को एक अच्छे स्पिनर की कमी साफतौर पर खली।

गेंदबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी: लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन इस सीजन में उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा। मोहम्मद शमी ने कुछ मुकाबले में लाजवाब प्रदर्शन किया, तो कुछ मैच में वह बेअसर नजर आए। प्रिंस यादव ने जरूर एक छोर से लगातार अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें बाकी गेंदबाजों का साथ नहीं मिल सका।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

शुभमन गिल की ताकत अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने की उनकी क्षमता है: अनिल कुंबले

शुभमन गिल की ताकत अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने की उनकी क्षमता है: अनिल कुंबले