Saturday, April 11, 2026
BREAKING
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 8वीं टॉपर्स को दी बधाई, कहा- बेटियों ने फिर मारी बाजी बलतेज पन्नू ने हरियाणा सरकार को घेरा, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल बटाला में क्रॉस-बॉर्डर ड्रग और हथियार रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार 3 सरकारी विमानों के बावजूद आजकल निजी हेलिकॉप्टर से क्यों उड़ रहे हैं मुख्यमंत्रीः दुष्यंत चौटाला नारनौल : अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल होंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद, पटीकरा में 15 अप्रैल को भव्य आयोजन हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में देश का 7वां सबसे बड़ा राज्य : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निवेशकों को दिया न्योता हरियाणा पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक : 3 महीने में हटाए 6,000 से ज्यादा आपत्तिजनक URL, गन कल्चर पर DGP की सीधी चेतावनी महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि : कहा— महिला शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए उनका योगदान अतुलनीय कृषि-ग्रामीण विकास को नाबार्ड ने दिए 5063 करोड़ PMGSY-4 : प्रधानमंत्री सडक़ योजना के दूसरे चरण की तैयारी, 1200 KM नई सडक़ों के निर्माण का रखा है लक्ष्य

खेल

आईपीएल 2026 - आखिर क्यों एसआरएच के खिलाफ बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरी पंजाब किंग्स?

11 अप्रैल, 2026 07:58 PM

मुल्लांपुर : पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाड़ी शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान काली पट्टी बांधकर उतरे। यह वृंदावन में हुई दुखद नाव दुर्घटना से प्रभावित लोगों के प्रति सम्मान जताने के लिए किया गया। महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी मुकाबले के दौरान पीबीकेएस इस मुश्किल समय में फ्रेंचाइजी शोक संतप्त परिवारों और समुदाय के साथ एकजुटता से खड़ी रही। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक बयान में कहा, "वृंदावन में हुई दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के साथ हम एकजुटता से खड़े हैं।" मैच शुरू होने से पहले, पंजाब किंग्स ने इसी प्लेटफॉर्म पर एक और पोस्ट में लिखा था, "वृंदावन नाव दुर्घटना। इस दुखद हादसे से हम बहुत दुखी हैं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

मुकाबले की बात करें तो, टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इस टीम को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.1 ओवरों में 120 रन जोड़े। इस बीच पावरप्ले में 105 रन जुटाए।

ट्रेविस हेड 23 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक 28 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 74 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यह टीम 8.3 ओवरों तक 2 विकेट खोकर 122 रन बना चुकी थी। दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। यहां से हेनरिक क्लासेन ने कप्तान ईशान किशन के साथ 33 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 169 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

ईशान ने 17 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 27 रन की पारी खेली, जिसके बाद क्लासेन ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। क्लासेन 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अनिकेत शर्मा ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए। जैवियर बार्टलेट ने 1 विकेट निकाला।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर-1 विटिडसर्न को हराकर फाइनल में बनाई जगह

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर-1 विटिडसर्न को हराकर फाइनल में बनाई जगह

आईपीएल 2026: एसआरएच-पंजाब किंग्स मैच में अभिषेक और अर्शदीप के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

आईपीएल 2026: एसआरएच-पंजाब किंग्स मैच में अभिषेक और अर्शदीप के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

'आप हमारी टीम की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं', एमआई के साथ 15 साल पूरे करने पर रोहित शर्मा को हार्दिक ने दी बधाई

'आप हमारी टीम की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं', एमआई के साथ 15 साल पूरे करने पर रोहित शर्मा को हार्दिक ने दी बधाई

CWG 2030 तैयारियों से अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल हुआ प्रभावित

CWG 2030 तैयारियों से अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल हुआ प्रभावित

'हर दिन 100 से 150 छक्के लगाने का अभ्यास', मुकुल चौधरी ने ऐसे ही नहीं लगाई केकेआर गेंदबाजों की लंका

'हर दिन 100 से 150 छक्के लगाने का अभ्यास', मुकुल चौधरी ने ऐसे ही नहीं लगाई केकेआर गेंदबाजों की लंका

हॉकी इंडिया का बड़ा निर्णय, टिम व्हाइट को जूनियर महिला टीम का कोच बनाया

हॉकी इंडिया का बड़ा निर्णय, टिम व्हाइट को जूनियर महिला टीम का कोच बनाया

ईडन गार्डन्स में हाई-वोल्टेज मुकाबले में, LSG ने आखिरी ओवर में KKR को हराया

ईडन गार्डन्स में हाई-वोल्टेज मुकाबले में, LSG ने आखिरी ओवर में KKR को हराया

यूईएफए यूरोपा लीग: क्वार्टरफाइनल के पहले लेग में ब्रागा और रियल बेटिस के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा

यूईएफए यूरोपा लीग: क्वार्टरफाइनल के पहले लेग में ब्रागा और रियल बेटिस के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा

बिली जीन किंग कप: इंडोनेशिया से हारा भारत, कोरिया की जीत का सिलसिला जारी

बिली जीन किंग कप: इंडोनेशिया से हारा भारत, कोरिया की जीत का सिलसिला जारी

IPL 2026 : घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी टीम कोलकाता

IPL 2026 : घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी टीम कोलकाता