Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

खेल

आईपीएल में एक ही टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, विराट कोहली शीर्ष पर

01 अप्रैल, 2026 05:30 PM

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी। मौजूदा समय में 19वां सीजन (आईपीएल 2026) खेला जा रहा है। पिछले 18 सीजन में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं जो कई टीमों के लिए खेल चुके हैं, लेकिन हम आपको ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आईपीएल में ज्यादातर सीजन या फिर पूरे आईपीएल करियर में सिर्फ 1 ही टीम के लिए खेले हैं। विराट कोहली: विराट कोहली 2008 से ही आरसीबी का हिस्सा हैं। आईपीएल में किसी भी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड कोहली के नाम है। 2026 में एसआरएच के खिलाफ खेले गए उद्घाटन मुकाबले तक कोहली आरसीबी के लिए कुल 268 मैच खेल चुके हैं। एमएस धोनी: सीएसके के साथ एमएस धोनी 2008 से जुड़े हैं और 5 बार अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बना चुके हैं। 2016 और 2017 में सीएसके प्रतिबंधित थी। इस वजह से धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की तरफ से खेले थे। इसके अलावा पिछले 18 सीजन में 16 सीजन धोनी सीएसके की तरफ से खेले हैं। आईपीएल 2025 तक धोनी ने सीएसके के लिए कुल 248 मैच खेले हैं और एक टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

रोहित शर्मा: 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जेस का हिस्सा रहे रोहित शर्मा 2011 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। रोहित आईपीएल 2026 में केकेआर के खिलाफ हुए मैच तक 228 मैच खेल चुके हैं। वह एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।

सुनील नरेन: ऑफ स्पिनर सुनील नरेन 2012 से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़े हुए हैं। आईपीएल 2026 में एमआई के खिलाफ हुए मैच तक नरेन केकेआर के लिए 190 मैच खेल चुके हैं।
किरोन पोलार्ड: पोलार्ड ने 2010 से 2022 तक मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए 189 मैच खेले हैं। वह एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं। पोलार्ड अब आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं और एमआई के बल्लेबाजी कोच हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

40 साल का सूखा समाप्त, बोलीविया को हराकर इराक ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बनाई जगह

40 साल का सूखा समाप्त, बोलीविया को हराकर इराक ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बनाई जगह

आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स से होगा लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड?

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स से होगा लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड?

आईपीएल 2026 : वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, आरआर ने सीएसके को 8 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 : वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, आरआर ने सीएसके को 8 विकेट से हराया

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

टेलर-कैटरीना की जोड़ी ने जीता मियामी ओपन महिला डबल्स का खिताब

टेलर-कैटरीना की जोड़ी ने जीता मियामी ओपन महिला डबल्स का खिताब

आईपीएल 2026: मुंबई के ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं केकेआर के लिए बड़ा 'सिरदर्द'

आईपीएल 2026: मुंबई के ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं केकेआर के लिए बड़ा 'सिरदर्द'

आईपीएल 2026 : विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल ने आरसीबी को जिताया, 6 विकेट से हारी एसआरएच

आईपीएल 2026 : विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल ने आरसीबी को जिताया, 6 विकेट से हारी एसआरएच

आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू

आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू

बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान

बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान