Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

आईपीएल : जीत के बावजूद अंक तालिका में नहीं बदली एमआई की स्थिति, चौथे स्थान पर बरकरार पीबीकेएस

15 मई, 2026 03:57 PM

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में गुरुवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 विकेट से हराया। हालांकि, इस जीत के बावजूद अंक तालिका में एमआई की स्थिति नहीं बदली। वहीं, लगातार पांचवीं हार झेलने वाली पीबीकेएस चौथे स्थान पर बरकरार है।

मुंबई इंडियंस के 12 मुकाबलों में अब 8 प्वाइंट्स हो गए हैं और टीम नौवें स्थान पर ही बनी हुई है। एमआई पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 12 मुकाबलों में 16 प्वाइंट्स के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) पहले स्थान पर काबिज है। वहीं, इतने ही मुकाबलों में 16 प्वाइंट्स के साथ गुजरात टाइटंस (जीटी) दूसरे स्थान पर मौजूद है। आरसीबी का नेट रन रेट जीटी से बेहतर है। सनराइजर्स हैदराबाद 12 मुकाबलों में 14 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

लगातार पांचवीं हार के बावजूद पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर कायम है। हालांकि, पीबीकेएस के लिए प्लेऑफ की राह अब थोड़ी मुश्किल हो गई है। पंजाब किंग्स के 12 मुकाबलों के बाद 13 प्वाइंट्स हैं। चेन्नई सुपर किंग्स 11 मुकाबलों में 12 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज है। राजस्थान रॉयल्स के भी 11 मुकाबलों में 12 प्वाइंट्स हैं और टीम छठे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 10 प्वाइंट्स के साथ सातवें, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 9 प्वाइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है।

गुरुवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए। टीम की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजई ने 17 गेंदों में 38 रनों की दमदार पारी खेली।

हालांकि, एमआई ने 201 रनों के लक्ष्य को 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे। वहीं, रयान रिकेल्टन ने 23 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। विल जैक्स ने 10 गेंदों में 250 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 25 रन बनाए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे