Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

असम विधानसभा चुनाव: हिमंता बिस्वा सरमा समेत कई दिग्गज नेता आज करेंगे नामांकन

20 मार्च, 2026 02:33 PM

9 अप्रैल को होने वाले असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कई बड़े नेता शुक्रवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जलुकबारी सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए वे कामरूप (मेट्रोपॉलिटन) जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचेंगे। नामांकन से पहले सीएम सरमा खानापारा वेटरनरी फील्ड से हेंगराबाड़ी स्थित डिप्टी कमिश्नर कार्यालय तक करीब 5.6 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे, जिसे उनकी राजनीतिक ताकत के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश जारी कर समर्थकों से इस रोड शो में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद उन्हें आगामी चुनाव में और मजबूती देगा। जलुकबारी सीट 2001 से सरमा का गढ़ रही है और वे यहां से लगातार छठी जीत हासिल करने की कोशिश में हैं। उन्होंने पहली बार 1996 में इस सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। इसके बाद 2001 में उन्होंने पहली जीत दर्ज की और तब से लगातार इस सीट पर काबिज हैं।

वहीं, विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया भी नाजिरा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। यह सीट उनके परिवार के लिए राजनीतिक रूप से अहम रही है और वे 2011 से यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिपुन बोरा उत्तर असम की बरचल्ला सीट से चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं। क्षेत्रीय दलों की बात करें तो असम जातीय परिषद (एजेपी) के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई खोवांग सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि राइजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई शिवसागर सीट से नामांकन दाखिल करने की तैयारी में हैं।

नामांकन प्रक्रिया को चुनाव का अहम पड़ाव माना जा रहा है, जहां सभी प्रमुख उम्मीदवार आधिकारिक तौर पर मैदान में उतर रहे हैं। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 23 मार्च है। 24 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी जबकि 26 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को की जाएगी।(इनपुट-आईएएनएस)

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी