Monday, April 06, 2026
BREAKING
सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, पाक मंत्री की 'धमकी' पर उठाए सवाल भाजपा के स्थापना दिवस पर गुरुग्राम में हुआ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने फहराया पार्टी का झंडा चौ. देवीलाल ने उसूलों पर चलते हुए ताउम्र देश हित में काम किया : दुष्यंत चौटाला दिल्ली विधानसभा सुरक्षा मामला: नकाबपोश व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन जब्त गेहूं-चावल का स्टॉक भरपूर, कमजोर तबकों को उपलब्ध कराया जा रहा अनाज: भारत सरकार 'गुरु से आगे निकलने का प्रयास कभी मत करो': आप नेतृत्व से मतभेद के बीच राघव चड्ढा का पोस्ट दिल्ली विधानसभा परिसर के हाई-सिक्योरिटी गेट को तोड़कर घुसी कार, जांच में जुटी पुलिस आईपीएल 2026: गुवाहाटी में भिड़ेंगी राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल? केकेआर बनाम पीबीकेएस: फैंस को उम्मीद, घरेलू मैदान पर जीत का खाता खोलेगी कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026: केकेआर को चहल से रहना होगा सावधान, लेग स्पिनर के नाम है सर्वाधिक विकेट

राष्ट्रीय

असम में पिछले दशक में लाखों परिवारों तक बिजली पहुंचाई गई, डबल इंजन सरकार ने हालात बदले : पीएम मोदी

06 अप्रैल, 2026 05:11 PM

असम विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को होजाई में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों का उत्साह और ऊर्जा यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि असम ने इस बार भी भाजपा-एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाने का मन बना लिया है।

राज्य में हुए विकास कार्यों का किया उल्लेख
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत राज्य में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए की। उन्होंने कहा कि असम ने बीते वर्षों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य में कई नए बिजली संयंत्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे न केवल ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

असम सरकार के प्रयासों को केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिला
उन्होंने कहा कि असम सरकार के प्रयासों को केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिला है, जिसके कारण आज कई क्षेत्रों में लोगों के बिजली बिल शून्य हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस राज्य में बिजली की उपलब्धता बेहतर होती है, वहां उद्योग स्वतः विकसित होने लगते हैं। आज असम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और बिजली के क्षेत्र में अन्य राज्यों के लिए एक उदाहरण बन चुका है। पिछले एक दशक में लाखों परिवारों तक बिजली पहुंचाई गई है, जिन्हें पहले वर्षों तक कनेक्शन का इंतजार करना पड़ता था। अब राज्य 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लक्ष्य के बेहद करीब है।

पीएम मोदी ने जनता के उत्साह की सराहना की
सभा के दौरान प्रधानमंत्री ने जनता के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि लोगों के दिलों में जो भावना है, वही भावना पूरे असम में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि होजाई, कार्बी आंगलोंग और दिमा हसाओ जैसे विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि राज्य की जनता विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहती है।

अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में असम को विकास से वंचित रखा और राज्य को कई समस्याओं में उलझाए रखा।

भाजपा की “डबल इंजन” सरकार ने राज्य की स्थिति को पूरी तरह बदल दिया
उन्होंने कहा कि उस समय असम बिजली के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर था और बार-बार बिजली संकट का सामना करता था, जबकि बिजली कंपनियां घाटे में चल रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की “डबल इंजन” सरकार ने इस स्थिति को पूरी तरह बदल दिया है।प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ दो परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने में लगी हुई है। एक दिल्ली का और दूसरा असम का। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग कभी राज्य और देश का भला नहीं कर सकते।विकास, स्थिरता और

बेहतर भविष्य के लिए भाजपा-एनडीए का समर्थन करने को कहा
इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस पर घुसपैठियों के समर्थन का भी आरोप लगाया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कांग्रेस ने झूठे वादे किए और बाद में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दीं, जिससे आम जनता पर बोझ पड़ा।

प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे विकास, स्थिरता और बेहतर भविष्य के लिए भाजपा-एनडीए का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि असम का उज्ज्वल भविष्य जनता के सही निर्णय पर निर्भर करता है और मौजूदा माहौल यह संकेत देता है कि राज्य एक बार फिर विकास के पथ को चुनने जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, पाक मंत्री की 'धमकी' पर उठाए सवाल

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, पाक मंत्री की 'धमकी' पर उठाए सवाल

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा मामला: नकाबपोश व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन जब्त

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा मामला: नकाबपोश व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन जब्त

गेहूं-चावल का स्टॉक भरपूर, कमजोर तबकों को उपलब्ध कराया जा रहा अनाज: भारत सरकार

गेहूं-चावल का स्टॉक भरपूर, कमजोर तबकों को उपलब्ध कराया जा रहा अनाज: भारत सरकार

'गुरु से आगे निकलने का प्रयास कभी मत करो': आप नेतृत्व से मतभेद के बीच राघव चड्ढा का पोस्ट

'गुरु से आगे निकलने का प्रयास कभी मत करो': आप नेतृत्व से मतभेद के बीच राघव चड्ढा का पोस्ट

दिल्ली विधानसभा परिसर के हाई-सिक्योरिटी गेट को तोड़कर घुसी कार, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली विधानसभा परिसर के हाई-सिक्योरिटी गेट को तोड़कर घुसी कार, जांच में जुटी पुलिस

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले—यूसीसी और वन नेशन-वन इलेक्शन हमारा अगला मिशन

भाजपा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले—यूसीसी और वन नेशन-वन इलेक्शन हमारा अगला मिशन

भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: नारी शक्ति वंदन बिल में पीएम मोदी ने बदलाव के संकेत दिए

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: नारी शक्ति वंदन बिल में पीएम मोदी ने बदलाव के संकेत दिए

भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, संकल्प का दिन: नितिन नबीन

भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, संकल्प का दिन: नितिन नबीन