Saturday, March 21, 2026
BREAKING
भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों? 60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मलेरकोटला के लिए बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित, एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी पंजाब सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत 1.91 लाख से अधिक विद्यार्थियों को ₹219 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर अकाली दल को बड़ा झटका: बी.सी विंग के ज़िला प्रधान सरवन सिंह मुनीम साथियों सहित आप में शामिल पंजाब प्रांत में संगठन विस्तार के लिए विनोद सिंगला प्रभारी और राजेश अग्रवाल सहप्रभारी नियुक्त पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस और बीएसएफ ने जब्त की 6.5 किलो हेरोइन, फायरिंग के बाद भागे तस्कर

राष्ट्रीय

असम, केरल और पुडुचेरी में ईवीएम-वीवीपैट का पहला रैंडमाइजेशन पूरा हुआ : चुनाव आयोग

21 मार्च, 2026 06:57 PM

चुनाव आयोग ने शनिवार को जानकारी दी कि असम, केरल और पुडुचेरी में पहला रैंडमाइजेशन पूरा हो गया है। आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के लिए आम चुनाव व 6 राज्यों में उपचुनावों का कार्यक्रम 15 मार्च को घोषित किया था।

ईवीएम को दो चरणों वाली रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से उनके संबंधित मतदान केंद्रों को आवंटित किया जाता है। पहले चरण में जिला स्तर के गोदामों से विधानसभा क्षेत्रों को ईवीएम का रैंडम आवंटन किया जाता है जबकि दूसरे चरण में एसी स्तर से मतदान केंद्र स्तर तक ईवीएम का रैंडम आवंटन किया जाता है।

चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, सभी चुनाव वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) को प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) पास कर चुकी ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का पहला रैंडमाइजेशन पूरा करना होगा। असम, केरल और पुडुचेरी के आम चुनाव के साथ ही गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में होने वाले उपचुनावों के लिए ईवीएम का पहला रैंडमाइजेशन पूरा कर लिया गया है।

पहला रैंडमाइजेशन राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में डीईओ की ओर से ईवीएम प्रबंधन प्रणाली (ईएमएस) के माध्यम से किया गया। निर्वाचन क्षेत्रवार रैंडमाइजेशन से चयनित ईवीएम और वीवीपैट की सूचियां सभी राष्ट्रीय और राज्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उनके संबंधित जिला मुख्यालयों पर साझा की गई हैं।

इन ईवीएम और वीवीपैट को संबंधित विधानसभा के स्ट्रांग रूम में राष्ट्रीय और राज्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुरक्षित रखा जाएगा। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद, पहली और दूसरी रैंडमाइजेशन से चयनित ईवीएम और वीवीपैट की सूची भी सभी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के साथ साझा की जाएगी। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

तमिलनाडु चुनाव: टीटीवी दिनाकरन ने साफ किया रुख, वीके शशिकला को एनडीए में वापस लाने की कोई योजना नहीं

तमिलनाडु चुनाव: टीटीवी दिनाकरन ने साफ किया रुख, वीके शशिकला को एनडीए में वापस लाने की कोई योजना नहीं

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने 'फर्जी धर्मगुरुओं' के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने 'फर्जी धर्मगुरुओं' के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल और LPG की कीमतें बढ़ेंगी, MSME पर चोट पहुंचेगी: राहुल गांधी

चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल और LPG की कीमतें बढ़ेंगी, MSME पर चोट पहुंचेगी: राहुल गांधी

सालों से लटका था पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का पैसा, अब नहीं रुकेंगे दिल्ली के प्रोजेक्ट्स: सीएम रेखा गुप्ता

सालों से लटका था पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का पैसा, अब नहीं रुकेंगे दिल्ली के प्रोजेक्ट्स: सीएम रेखा गुप्ता

नौ साल में 242 करोड़ पौधे लगाए, उत्तर प्रदेश में बढ़ा वनाच्छादन और पौधरोपण अभियान: सीएम योगी

नौ साल में 242 करोड़ पौधे लगाए, उत्तर प्रदेश में बढ़ा वनाच्छादन और पौधरोपण अभियान: सीएम योगी

विपक्ष ने किया लोगों को भ्रमित, गैस की कोई किल्लत नहीं: मनोज तिवारी

विपक्ष ने किया लोगों को भ्रमित, गैस की कोई किल्लत नहीं: मनोज तिवारी

नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रिड आधुनिकीकरण भारत-अफ्रीका सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल: मनोहर लाल

नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रिड आधुनिकीकरण भारत-अफ्रीका सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल: मनोहर लाल

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से की बात, ईद और नवरोज पर दी मुबारकबाद

भारत-भूटान के बीच जल्द शुरू होगी क्रॉस-बॉर्डर मनी ट्रांसफर सेवा

भारत-भूटान के बीच जल्द शुरू होगी क्रॉस-बॉर्डर मनी ट्रांसफर सेवा