Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव Himachal : मुख्यमंत्री ने नेरी में स्थापित किए जा रहे देश के पहले बायोचार संयंत्र की प्रगति की समीक्षा की कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक Una: सीएम और डिप्टी सीएम के क्षेत्र में पंचायत चुनावों में हारी कांग्रेस : अनुराग हिमाचल में इलेक्ट्रिक बस पर 50% और डीजल बस पर 30% मिलेगी सब्सिडी, सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस?

राष्ट्रीय

अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा

23 मार्च, 2026 08:22 PM

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुलभ प्रौद्योगिकी और मजबूत डिजिटल कंटेंट इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन नई पहलों का अनावरण किया। इन पहलों में एआई कौशल प्रशिक्षण, नागरिकों के लिए कंटेंट प्लेटफॉर्म और टीवी देखने की सुविधा को आसान बनाना शामिल है।

एआई कौशल प्रशिक्षण की राष्ट्रीय पहल
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गूगल और यूट्यूब के साथ साझेदारी में 15,000 रचनाकारों और मीडिया पेशेवरों के लिए राष्ट्रीय एआई कौशल प्रशिक्षण पहल शुरू की है। यह कार्यक्रम भारतीय सृजनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) के माध्यम से संचालित होगा।

इस पहल का उद्देश्य एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स (एवीजीसी) और मीडिया टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में एआई क्षमताओं को मजबूत करना है।

दो चरणों में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
पहला चरण 23 मार्च से 30 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें बुनियादी एआई प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत गूगल करियर सर्टिफिकेट और जनरेटिव एआई लर्निंग पाथ के जरिए प्रतिभागियों को एआई एसेंशियल्स, प्रॉम्प्टिंग और अन्य बेसिक कोर्स पूरे करने होंगे।

दूसरा चरण जुलाई से दिसंबर 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें उन्नत और प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें स्टोरीटेलिंग, यूट्यूब बेस्ट प्रैक्टिस और जेमिनी 3, वर्टेक्स एआई जैसे टूल्स के उपयोग पर फोकस रहेगा।

मायवेव्स प्लेटफॉर्म से कंटेंट क्रिएटर्स को ताकत
मंत्रालय ने वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म के तहत ‘मायवेव्स’ फीचर लॉन्च किया है। यह एक यूजर-जनरेटेड कंटेंट प्लेटफॉर्म है, जहां नागरिक अपनी सामग्री बना, अपलोड और साझा कर सकेंगे।

यह प्लेटफॉर्म शॉर्ट वीडियो, वर्टिकल वीडियो और एपिसोडिक कंटेंट जैसे कई फॉर्मेट को सपोर्ट करेगा और भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। इससे उभरते रचनाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा।

डीडी फ्री डिश देखना हुआ आसान
सरकार ने टीवी देखने के अनुभव को सरल बनाने के लिए बिल्ट-इन सैटेलाइट ट्यूनर वाले टीवी और नया उन्नत प्रोग्राम गाइड (ईपीजी) भी पेश किया है।

अब दर्शकों को डीडी फ्री डिश चैनल देखने के लिए अलग से सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत नहीं होगी। इससे अतिरिक्त खर्च, वायरिंग और कई रिमोट के झंझट से राहत मिलेगी।

डिजिटल इंडिया और ऑरेंज इकोनॉमी को बढ़ावा
ये पहल ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘क्रिएट इन इंडिया’ जैसे अभियानों को मजबूती देती हैं। सरकार का लक्ष्य एआई-स्किल्ड वर्कफोर्स तैयार करना, सार्वजनिक प्रसारण को सशक्त बनाना और डिजिटल कंटेंट निर्माण को बढ़ावा देना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की