Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

अलास्का में ट्रंप और पुतिन की शिखर वार्ता सम्पन्न : यूक्रेन युद्ध पर जल्द ही जेलेंस्की और NATO नेताओं से होगी बातचीत

17 अगस्त, 2025 08:26 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को (स्थानीय समयानुसार) अलास्का के एंकोरेज में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कहा कि बैठक “अच्छी” रही और “काफी प्रगति” हुई है, लेकिन अभी कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ है। ट्रंप ने कहा कि वे जल्द ही नाटो (NATO), यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और अन्य नेताओं से फोन पर बात करेंगे। उन्होंने कहा, “हमने कई मुद्दों पर सहमति बनाई है, और समझौते तक पहुंचने की अच्छी संभावना है। लेकिन कोई डील तब तक नहीं होती जब तक वो पूरी न हो जाए।”

बैठक में ट्रंप के साथ विदेश मंत्री मार्को रुबियो, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रूस की ओर से विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलूसोय और पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव मौजूद थे। तीन चरणों में होने वाली इस शिखर बैठक को छोटा कर सीधे दूसरे चरण की वार्ता की गई।

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध तब खत्म होगा जब इसके “मूल कारणों” को दूर किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अगर 2022 में ट्रंप राष्ट्रपति होते तो यह युद्ध नहीं होता। पुतिन ने कहा, “रूस यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के पक्ष में है, लेकिन हमें यूरोप और दुनिया में सुरक्षा का संतुलन बहाल करना होगा।”

पुतिन ने यूक्रेन और यूरोपीय नेताओं से अपील की कि वे “उभरती प्रगति में बाधा न डालें”। उन्होंने यह भी कहा कि रूस की “सच्ची इच्छा” है कि यह युद्ध खत्म हो। ट्रंप ने कहा कि वे समझौते पर यूक्रेन की सहमति को आवश्यक मानते हैं। उन्होंने दोहराया कि वे केवल बातचीत को आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला जेलेंस्की और यूक्रेन सरकार पर होगा। दोनों नेताओं ने रिपोर्टरों के सवाल नहीं लिए। पुतिन ने आठ मिनट तक भाषण दिया, जबकि ट्रंप ने चार मिनट तक बोलते हुए इसे “बहुत अच्छा और भरोसेमंद संपर्क” बताया।

बैठक के अंत में पुतिन ने अगली मुलाकात मॉस्को में करने का सुझाव दिया। इस पर ट्रंप ने कहा कि यह “विवादित” होगा लेकिन संभव है। ट्रंप ने कहा कि उनके और पुतिन के बीच हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं, हालांकि 2016 के चुनाव में रूस हस्तक्षेप की जांच ने रिश्तों को जटिल बना दिया था। करीब तीन घंटे चली इस बैठक में युद्धविराम या किसी ढांचे पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। फिर भी दोनों नेताओं ने संकेत दिए कि वार्ता शांति की दिशा में आगे बढ़ सकती है

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित