Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

राष्ट्रीय

अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

27 मार्च, 2026 12:58 PM

अयोध्या में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर रामनवमी का पावन पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। राम मंदिर में सुबह से ही भगवान रामलला का विशेष शृंगार किया गया और पूरी राम नगरी भक्ति के रंग में रंगी नजर आई।

भोर से खुले मंदिर के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राम जन्मभूमि परिसर समेत कनक भवन और हनुमानगढ़ी में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। भोर से ही रामलला के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए, जिसके बाद श्रद्धालुओं का तांता लग गया। देशभर से पहुंचे भक्त भगवान के जन्मोत्सव में शामिल हो रहे हैं।

मंगला आरती और अभिषेक से शुरू हुई विशेष पूजा

रामनवमी की विशेष पूजा की शुरुआत सुबह मंगला आरती से हुई। ब्रह्ममुहूर्त में पट खुलने के बाद रामलला का पंचगव्य, सरयू जल और सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक किया गया। इसके बाद उनका आकर्षक शृंगार हुआ और कपूर आरती के साथ पूजा संपन्न हुई।

दोपहर 12 बजे होगा सूर्य तिलक, 4 मिनट रहेगा दिव्य दृश्य

इस पावन अवसर का मुख्य आकर्षण दोपहर 12 बजे होने वाला सूर्य तिलक है। विशेष तकनीक के जरिए सूर्य की किरणें दर्पण और लेंस से होकर रामलला के माथे पर पड़ेंगी। यह अद्भुत दृश्य करीब 4 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भगवान को 56 प्रकार के भोग और पंजीरी का प्रसाद अर्पित किया जाएगा।

कड़ी सुरक्षा के बीच भक्ति का माहौल, गूंजेगा बधाई गान

रामलला के जन्मोत्सव पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ बधाई गान भी होगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

मंदिर निर्माण के बाद पहली भव्य रामनवमी, श्रद्धालुओं में उत्साह

राम मंदिर निर्माण के बाद इस बार रामनवमी का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। दूर-दूर से श्रद्धालु रामलला के दर्शन के साथ सरयू नदी में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं।

नागर शैली में बना भव्य मंदिर, चारों कोनों पर देवालय

राम मंदिर उत्तर भारत की पारंपरिक नागर शैली में निर्मित है। परिसर के चारों कोनों पर सूर्य देव, देवी भगवती, भगवान गणेश और भगवान शिव को समर्पित मंदिर हैं। दक्षिण-पश्चिम भाग में कुबेर टीला पर जटायु की भव्य मूर्ति भी स्थापित की गई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की