Monday, October 12, 2026
BREAKING
• होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर में आग से बढ़ी चिंता, नेविगेशन बाधित करने वाले जहाजों पर कार्रवाई की चेतावनी • ओमान के पास क्रूड ऑयल टैंकर पर ड्रोन हमला, दो भारतीय नाविक लापता • मां ब्रह्मचारिणी : तप, त्याग और अटूट संकल्प की दिव्य प्रतिमूर्ति • कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की ट्रंप और जेलेंस्की से बातचीत, बोले- ऊर्जा युद्ध विराम से घटेगा तनाव • रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय नागरिक की मौत, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जताया गहरा दुख • रियाद एयरपोर्ट पर हमले की ईयू ने की निंदा, बताया ‘आतंक की भयावह घटना’ • RBI के नए CRR नियमों से बैंकों की फंडिंग लागत 1-2 बेसिस पॉइंट बढ़ सकती है: Jefferies • ला लीगा: वैलेंसिया और रेसिंग सैंटेंडर के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला • 'मैंने इनकी बैटिंग देखी हुई है, दिल्ली में नाम चलता है', अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा • भारत बनाम वेस्टइंडीज: 15 साल बाद प्रिंस यादव ने दोहराया अनोखा कारनामा, अश्विन-श्रीसंत की लिस्ट में जुड़ा नाम

मनोरंजन

अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, रामलला के दर्शन को बताया दिव्य अनुभव

12 अक्टूबर, 2026 12:05 PM

अयोध्या: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। भगवान राम के दर्शन के बाद उन्होंने इसे अपने लिए दिव्य और पवित्र अनुभव बताया। कंगना ने कहा कि अयोध्या की पवित्र धरती पर आने और रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिलना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने राम मंदिर की खूबसूरती और उसके विशाल परिसर की भी तारीफ की। आईएएनएस से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा, ''अयोध्या की पवित्र धरती पर आने का सौभाग्य हर किसी को प्राप्त नहीं होता। आज हमने दर्शन किए। ये दर्शन होना भी बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मंदिर का परिसर काफी बड़ा है। मंदिर की खूबसूरती देखकर लगता है कि परिवार के साथ यहां 2-3 दिन बिताने पड़ेंगे, तभी मन को संतुष्टि मिलेगी।''

कंगना रनौत अयोध्या में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। इससे पहले उन्होंने रिकाबगंज इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और शोरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि शहर में सड़कें बनी हैं और एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित हुई हैं।

इसके बाद कंगना श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचीं और रामलला के दर्शन किए। कंगना पहले भी अयोध्या आ चुकी हैं। साल 2024 में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान वह समारोह में शामिल हुई थीं। इससे पहले 26 अक्टूबर 2023 को अपनी फिल्म 'तेजस' की रिलीज से पहले उन्होंने टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन किए थे।

अयोध्या में हाल के दिनों में फिल्मी दुनिया की कई जानी-पहचानी हस्तियां दर्शन के लिए पहुंची हैं। अभिनेता राजपाल यादव भी राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के दर्शन किए और वहां महंत संजय दास से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया था। मंदिर परिसर में राजपाल यादव को देखकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया और कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

संजय मिश्रा ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन, अमिताभ बच्चन को भी दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

संजय मिश्रा ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन, अमिताभ बच्चन को भी दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

गुरमीत चौधरी ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, उदयपुर के कलाकार ने तरबूज पर बनाया दिवंगत एक्टर का पोर्ट्रेट

गुरमीत चौधरी ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, उदयपुर के कलाकार ने तरबूज पर बनाया दिवंगत एक्टर का पोर्ट्रेट

'अपनी पसंद चुनने की आजादी दें', इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर रजत बेदी ने की सभी पैरेंट्स से अपील

'अपनी पसंद चुनने की आजादी दें', इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर रजत बेदी ने की सभी पैरेंट्स से अपील

इमरान खान समेत 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

इमरान खान समेत 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

अमिताभ की अदाकारी के मुरीद थे दिलीप कुमार, सायरा बानो ने बिग बी के जन्मदिन पर साझा किया किस्सा

अमिताभ की अदाकारी के मुरीद थे दिलीप कुमार, सायरा बानो ने बिग बी के जन्मदिन पर साझा किया किस्सा

गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर

गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर

अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर विशेष: संघर्ष से शहंशाह बनने तक का सफर, आवाज, अभिनय और जज्बे की ऐसी कहानी जिसने बदल दिया भारतीय सिनेमा का इतिहास

अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर विशेष: संघर्ष से शहंशाह बनने तक का सफर, आवाज, अभिनय और जज्बे की ऐसी कहानी जिसने बदल दिया भारतीय सिनेमा का इतिहास

दुनिया की पहली AI हॉरर फिल्म ‘जमलोक’ का पोस्टर जारी, तीन महीने में होगी तैयार

दुनिया की पहली AI हॉरर फिल्म ‘जमलोक’ का पोस्टर जारी, तीन महीने में होगी तैयार

'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई

'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई

जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा