Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

बाज़ार

अमेरिकी फेड के फैसले का असर! भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला

30 अप्रैल, 2026 12:37 PM

मुंबई : कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को गिरावट के साथ हुई। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 694 अंक या 0.90 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,801 और निफ्टी 210 अंक या 0.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,963 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का नेतृत्व ऑटो और पीएसयू बैंक कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी ऑटो और निफ्टी पीएसयू बैंक लूजर्स थे। निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी मेटल और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और निफ्टी एफएमसीजी के साथ करीब सभी सूचकांक लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ-साथ स्मॉलकैप और मिडकैप में गिरावट देखी गई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 अंक या 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,993 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 647 अंक या 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,695 पर था।

सेंसेक्स पैक में इटरनल, इंटरग्लोब एविएशन, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, बीईएल, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक लूजर्स थे। केवल बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस गेनर्स थे।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था। टोक्यो, हांगकांग, सोल, बैंकॉक और जकार्ता लाल निशान में थे, केवल शंघाई ही मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार बुधवार को लाल निशान में बंद हुआ। मुख्य सूचकांक डाओ में 0.57 प्रतिशत की कमजोरी देखी गई।

अमेरिकी फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरों को 3.5 प्रतिशत से लेकर 3.75 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया है। साथ ही कहा है कि मध्य पूर्व में तनाव बने रहने के कारण आर्थिक परिदृश्य अस्थिर बना हुआ। इससे महंगाई में इजाफा हो रहा है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को इक्विटी मार्केट में 2,468.42 करोड़ रुपए की निकासी की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,262.17 करोड़ रुपए का निवेश इक्विटी मार्केट में किया।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट