Monday, November 09, 2026
BREAKING
• लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल • पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार • पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही • मेसी ने 'एमएलएस' में रचा इतिहास, लगातार 2 सीजन 'गोल्डन बूट' खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने • दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के पास 315 रन की बढ़त • आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली • आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है' • आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार • भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में दबाव • सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले

दुनिया

अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध, रूबियो बोले- तेहरान की मांगें स्वीकार नहीं

09 नवंबर, 2026 11:04 AM

वाशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी गतिरोध समाप्त करने को लेकर चल रही कूटनीतिक वार्ता में अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि 'ईरान की मांगें स्वीकार्य नहीं हैं' और फिलहाल दोनों देशों के बीच किसी समझौते की संभावना के संकेत नहीं हैं।
रविवार को फ्लोरिडा के होमस्टेड एयर रिजर्व बेस पर पत्रकारों से बातचीत में रूबियो ने कहा कि कई देश अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं और अलग-अलग प्रस्तावों के जरिए समाधान निकालने का प्रयास जारी है।

उन्होंने कहा, ''मेरे पास बातचीत में किसी प्रगति की जानकारी देने के लिए कुछ नहीं है।''

रूबियो ने कहा, "अमेरिकी प्रशासन कूटनीतिक तरीके से समस्या का समाधान चाहता है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में ऐसा संभव नहीं हो पाता। यदि समझौते की कोई संभावना बनती है तो अमेरिका उस रास्ते को तलाशने के लिए तैयार है।"

हालांकि, उन्होंने ईरान की मांगों को अवास्तविक और अनुचित बताते हुए कहा कि फिलहाल बातचीत बहुत उपयोगी साबित नहीं हुई है।

रूबियो ये टिप्पणियां फ्रांस की राजधानी पेरिस रवाना होने से पहले कर रहे थे, जहां वह जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे।

इस बीच, खबर है कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव कम करने के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को व्हाइट हाउस में कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात करेंगे।

व्हाइट हाउस के कार्यक्रम मुताबिक, यह बैठक बंद कमरे में होगी। इस मुलाकात को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। वह दोनों देशों के बीच प्रस्तावों के आदान-प्रदान और मतभेद दूर करने की कोशिशों में जुटा है। इसमें ईरान का परमाणु कार्यक्रम और युद्ध समाप्त करने की शर्तें प्रमुख मुद्दे हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ट्रंप से आज मिलेंगे कतर के पीएम, ईरान पर होगी बड़ी बातचीत

ट्रंप से आज मिलेंगे कतर के पीएम, ईरान पर होगी बड़ी बातचीत

इजरायल में सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर

इजरायल में सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर

कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान

कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान

मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल

मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल

'बातचीत आगे बढ़ने पर नए हमले की बहुत कम संभावना है', ईरान मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप

'बातचीत आगे बढ़ने पर नए हमले की बहुत कम संभावना है', ईरान मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप

न्यूजीलैंड चुनाव में नेशनल और लेबर के बीच कांटे की टक्कर, छोटे दलों की भूमिका अहम

न्यूजीलैंड चुनाव में नेशनल और लेबर के बीच कांटे की टक्कर, छोटे दलों की भूमिका अहम

इजरायल में होगी किसकी सरकार: रविवार को होगा साफ, राष्ट्रपति हर्जोग के फैसले पर टिकी निगाहे

इजरायल में होगी किसकी सरकार: रविवार को होगा साफ, राष्ट्रपति हर्जोग के फैसले पर टिकी निगाहे

कोरियाई सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच यूएन चीफ की अपील, 'सीधा संपर्क स्थापित करें दोनों पक्ष'

कोरियाई सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच यूएन चीफ की अपील, 'सीधा संपर्क स्थापित करें दोनों पक्ष'

पराग्वे के राष्ट्रपति की कुर्सी गई: महाभियोग पास, बैंक घोटाले में अब होगी गिरफ्तारी

पराग्वे के राष्ट्रपति की कुर्सी गई: महाभियोग पास, बैंक घोटाले में अब होगी गिरफ्तारी

यूएन के बजट सलाहकार पैनल में भारतीय राजनयिक शिवानी गुप्ता का निर्विरोध चयन

यूएन के बजट सलाहकार पैनल में भारतीय राजनयिक शिवानी गुप्ता का निर्विरोध चयन