Sunday, August 16, 2026
BREAKING
‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’ स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी किसान मोर्चा की जिला बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

बाज़ार

अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता की उम्मीदों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, रियल्टी और मेटल में तेजी

21 अप्रैल, 2026 11:46 AM

मुंबई : अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता की उम्मीदों से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को तेजी के साथ हुई। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 408 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,927 और निफ्टी 107 अंक या 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,472 पर था।

बाजार में तेजी का नेतृत्व रियल्टी और मेटल शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मेटल टॉप गेनर था। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी सर्विसेज लूजर्स थे।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप लाल निशान में थे। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 105 अंक या 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,592 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 301 अंक या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,591 पर था।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, एचयूएल और आईटीसी गेनर्स थे। इन्फोसिस, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक लूजर्स थे।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे, जबकि जकार्ता लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। हालांकि, बुधवार को समाप्त होने वाले सीजफायर से पहले दोनों देश शांति वार्ता के लिए एक मंच पर आने को तैयार है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शांति वार्ता के लिए मंगलवार को पाकिस्तान पहुंच सकते हैं। वहीं, ईरानी डेलिगेशन भी अमेरिका से बातचीत के लिए तैयारी कर रहा है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को भारतीय शेयर बाजार से 1,059.93 करोड़ रुपए की निकासी की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इक्विटी में 2,966.89 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट