Wednesday, June 10, 2026
BREAKING
दिल्ली दौरे पर सीएम योगी, भारत मंडपम में मुख्यमंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2ए को दी मंजूरी, बनेगा 6 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो कॉरिडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 1 प्रतिशत तक महंगा हुआ क्रूड पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के बीच कीमती धातुओं में गिरावट, सोना और चांदी 1.4 प्रतिशत फिसले 'लॉक अप: सच या सजा': जेल के अंदर फराह खान और रितेश देशमुख की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस 'अल्फा' का दमदार टीजर रिलीज: आलिया को 18वें जन्मदिन पर मिला पहला मिशन, एक्शन अवतार से फैंस को चौंकाया भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पांड्या महिला टी20 विश्व कप: इन पांच युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें, नंदिनी शर्मा का नाम भी शामिल एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, साहिबजादा फरहान को सौंपी गई कप्तानी

मनोरंजन

अमृता राव: सादगी और अभिनय से जीता दर्शकों का दिल, ‘पूनम’ के किरदार ने दिलाई घर-घर में पहचान

07 जून, 2026 01:26 PM

मुंबई : सिनेमा जगत में कई अभिनेत्रियां आईं और गईं, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो अपनी सादगी और सहज अभिनय के कारण लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में बने रहते हैं। अभिनेत्री अमृता राव भी उन्हीं सितारों में शामिल हैं। खासकर फिल्म ‘विवाह’ में निभाए गए ‘पूनम’ के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। कम फिल्मों में काम करने के बावजूद अमृता ने अपनी अलग छाप छोड़ी।

7 जून 1981 को मुंबई में जन्मीं अमृता राव का पालन-पोषण एक पारंपरिक कोंकणी परिवार में हुआ। शुरुआती शिक्षा मुंबई के अंधेरी स्थित एक स्कूल से पूरी करने के बाद उन्होंने सोफिया कॉलेज में साइकोलॉजी विषय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई शुरू की। हालांकि मॉडलिंग की दुनिया उन्हें अपनी ओर खींच रही थी। इसी वजह से उन्होंने पढ़ाई अधूरी छोड़कर मॉडलिंग में करियर बनाने का फैसला किया।

शुरुआत में अमृता कई विज्ञापनों में नजर आईं। धीरे-धीरे उनकी पहचान बढ़ी और उन्हें म्यूजिक वीडियो में भी काम करने का मौका मिला। कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास और सहजता लोगों को पसंद आने लगी। इसी दौरान फिल्म निर्माताओं की नजर भी उन पर पड़ी और उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए।

साल 2002 में अमृता ने फिल्म ‘अब के बरस’ से बॉलीवुड में कदम रखा। पहली ही फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से लोगों का ध्यान खींचा। इसके बाद उनका करियर लगातार आगे बढ़ता गया। वर्ष 2003 में रिलीज हुई ‘इश्क विश्क’ उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ काम किया और दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। फिल्म की सफलता के बाद अमृता युवा दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गईं।

इसके बाद उन्होंने ‘मस्ती’, ‘मैं हूं ना’, ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’, ‘शिखर’ और ‘प्यारे मोहन’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनकी सबसे यादगार फिल्मों में ‘विवाह’ का नाम सबसे ऊपर आता है। राजश्री प्रोडक्शंस की इस फिल्म में उन्होंने ‘पूनम’ का किरदार निभाया था। उनकी सादगी, पारिवारिक संस्कार और सहज अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया। आज भी कई लोग उन्हें ‘पूनम’ के नाम से याद करते हैं।

अमृता ने केवल हिंदी फिल्मों तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने तेलुगू सिनेमा में भी काम किया और अभिनेता महेश बाबू के साथ फिल्म ‘अतिथि’ में नजर आईं। इस फिल्म को भी दर्शकों ने पसंद किया। इसके बाद अमृता ने ‘वेलकम टू सज्जनपुर’, ‘जॉली एलएलबी’, ‘सिंह साहब द ग्रेट, ‘सत्याग्रह’ और ‘ठाकरे’ जैसी फिल्मों में भी अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया।

निजी जीवन की बात करें तो अमृता ने लंबे समय तक रेडियो जॉकी अनमोल सूद को डेट किया। दोनों ने साल 2016 में बेहद सादगी से शादी की। अमृता एक बेटे की मां हैं, जिसका नाम उन्होंने वीर रखा है। शादी के बाद अमृता ने फिल्मों से कुछ दूरी बना ली और परिवार को प्राथमिकता दी।

इन दिनों अमृता राव अपने पति आरजे अनमोल के साथ 'कपल ऑफ थिंग्स' नाम का यूट्यूब चैनल चलाती हैं। इस मंच के जरिए वह अपने जीवन से जुड़े अनुभव साझा करती हैं और कई चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू भी करती हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'लॉक अप: सच या सजा': जेल के अंदर फराह खान और रितेश देशमुख की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस

'लॉक अप: सच या सजा': जेल के अंदर फराह खान और रितेश देशमुख की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस

'अल्फा' का दमदार टीजर रिलीज: आलिया को 18वें जन्मदिन पर मिला पहला मिशन, एक्शन अवतार से फैंस को चौंकाया

'अल्फा' का दमदार टीजर रिलीज: आलिया को 18वें जन्मदिन पर मिला पहला मिशन, एक्शन अवतार से फैंस को चौंकाया

ओटीटी में कदम रख कम्फर्ट जोन से बाहर आईं हेली शाह, बोलीं- काम से बनाना चाहती हूं पहचान

ओटीटी में कदम रख कम्फर्ट जोन से बाहर आईं हेली शाह, बोलीं- काम से बनाना चाहती हूं पहचान

टीवी इंडस्ट्री में सफलता रातोंरात नहीं मिलती, धैर्य और लगातार मेहनत ही असली चाबी है : अद्रिजा रॉय

टीवी इंडस्ट्री में सफलता रातोंरात नहीं मिलती, धैर्य और लगातार मेहनत ही असली चाबी है : अद्रिजा रॉय

500 लड़कियों को पछाड़ने के बाद अमीषा पटेल को मिली थी 'गदर' की सकीना, 12 घंटे चला था ऑडिशन

500 लड़कियों को पछाड़ने के बाद अमीषा पटेल को मिली थी 'गदर' की सकीना, 12 घंटे चला था ऑडिशन

'मैं रणवीर सिंह का सेक्रेटरी नहीं हूं', 'डॉन 3' विवाद पर जावेद जाफरी ने दी प्रतिक्रिया

'मैं रणवीर सिंह का सेक्रेटरी नहीं हूं', 'डॉन 3' विवाद पर जावेद जाफरी ने दी प्रतिक्रिया

'काम मिलना बंद हो गया था', शिल्पा शेट्टी ने करियर के सबसे मुश्किल दौर का सुनाया किस्सा

'काम मिलना बंद हो गया था', शिल्पा शेट्टी ने करियर के सबसे मुश्किल दौर का सुनाया किस्सा

'मुंज्या' के दो साल पूरे होने पर अभय वर्मा बोले- 'आज भी लोग 'बिट्टू' बुलाते हैं तो दिन बन जाता है'

'मुंज्या' के दो साल पूरे होने पर अभय वर्मा बोले- 'आज भी लोग 'बिट्टू' बुलाते हैं तो दिन बन जाता है'

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 3: वरुण की फिल्म ने तोड़ा पिछले दो दिनों का रिकॉर्ड, संडे को की धुआंधार कमाई

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 3: वरुण की फिल्म ने तोड़ा पिछले दो दिनों का रिकॉर्ड, संडे को की धुआंधार कमाई

'संडे ऑन साइकिल' में शामिल हुए विक्रांत मैसी, बोले- सेहत बनाओ, प्रदूषण भगाओ

'संडे ऑन साइकिल' में शामिल हुए विक्रांत मैसी, बोले- सेहत बनाओ, प्रदूषण भगाओ