Wednesday, October 14, 2026
BREAKING
• भारत को चिप इंडस्ट्री के लिए क्रिटिकल मटीरियल का मजबूत इकोसिस्टम बनाना होगा: अश्विनी वैष्णव • DRDO का प्लेटफार्म, हथियारों के परीक्षण से जुड़ी अहम सूचनाओं को मिलेगी सुरक्षा • मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान • पीएम मोदी ने पोप लियो XIV के जल्द स्वस्थ होने की कामना की • 5जी और डिजिटल कनेक्टिविटी में भारत का मॉडल दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत, अगली क्रांति में निभा सकता है अहम भूमिका : जीएसएमए चेयर • एक नवंबर तक पूरे हों सीवर-पेयजल पाइपलाइन के अधूरे कार्य, खोदी गई सड़कों की तत्काल मरम्मत: सीएम धामी • दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता • वैशाली नाव हादसा: मासूमों की मौत पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक, पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा • हस्तशिल्प निर्यात में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह • पीएम मोदी ने सुभाषित में साझा किया दुर्गा सप्तशती का पावन श्लोक, मां नारायणी को किया सादर नमन

मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, 'केबीसी' में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा

14 अक्टूबर, 2026 04:42 PM

मुंबई(एजेंसी) : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में एक कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान संगीत और ऑटिज्म के बीच संभावित संबंध पर अपनी राय रखी। शो में कंटेस्टेंट ऋषभ से बात करते हुए अमिताभ ने बताया कि उन्होंने एक ऐसा किस्सा सुना था, जिसमें ऑटिज्म से जूझ रहे एक छोटे बच्चे ने पियानो पर मशहूर संगीतकारों की धुनें बजाकर सबको हैरान कर दिया था।

शो में बातचीत के दौरान अमिताभ ने कहा, ''पता नहीं क्यों, मुझे ऐसा लगता है कि ऑटिज्म से जूझ रहे लोगों को संगीत से खास लगाव होता है। जब उनकी स्थिति में सुधार होता है या वे अपने मन की बात जाहिर कर पाते हैं, तो संगीत से उनका जुड़ाव देखने को मिलता है।''

अमिताभ बच्चन ने एक छोटे बच्चे का किस्सा सुनाया और कहा, ''मैंने कहीं एक परिवार के बारे में सुना था, जिसमें एक बच्चा ऑटिज्म से जूझ रहा था। वह बच्चा न तो ठीक से बोल पाता था और न ही अपनी बात दूसरों तक पहुंचा पाता था। उसकी स्थिति को लेकर माता-पिता भी काफी चिंतित रहते थे। बच्चे को कहीं साथ लेकर जाना भी उनके लिए मुश्किल हो जाता था।''

अमिताभ ने कहा, ''उस परिवार का घर दो मंजिला था। परिवार के लोग ऊपर की मंजिल पर रहते थे और नीचे एक पियानो रखा हुआ था। एक रात काफी देर से माता-पिता को नीचे से पियानो बजने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने ध्यान से सुना, तो पियानो पर मशहूर संगीतकार चोपिन और बीथोवेन की धुनें बज रही थीं। आवाज सुनकर परिवार के लोगों को हैरानी हुई कि इतनी रात गए पियानो कौन बजा रहा है।''

उन्होंने आगे बताया, ''जब परिवार के सभी सदस्य नीचे पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनका चार-पांच साल का बच्चा पियानो बजा रहा था। बच्चा पियानो पर मशहूर संगीतकारों की धुनें बिल्कुल सही तरीके से बजा रहा था। यह देखकर उनके माता-पिता भी हैरान रह गए।''

इस किस्से का जिक्र करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, ''मुझे लगता है कि कहीं न कहीं ऑटिज्म और संगीत के बीच भी एक संबंध है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप देश के लिए और अपने लिए अपने काम से लोगों को प्रभावित करेंगे। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

जन्मदिन पर भी काम में बिजी हैं अली फजल, बोले- सेट पर रहकर नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर कुछ नहीं

जन्मदिन पर भी काम में बिजी हैं अली फजल, बोले- सेट पर रहकर नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर कुछ नहीं

'दीदी तेरा देवर दीवाना' के इस सीन से घबराए थे मेकर्स, माधुरी दीक्षित ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा

'दीदी तेरा देवर दीवाना' के इस सीन से घबराए थे मेकर्स, माधुरी दीक्षित ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा

दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड, देश की व्यवस्था खंडित करना डोनर्स का मकसद: गायिका मिलबेन का आरोप

दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड, देश की व्यवस्था खंडित करना डोनर्स का मकसद: गायिका मिलबेन का आरोप

'क्या हर जमीन पर व्यावसायिक निर्माण जरूरी है', काजीरंगा में रिजॉर्ट बनाने की योजना पर अदिवि शेष ने उठाए सवाल

'क्या हर जमीन पर व्यावसायिक निर्माण जरूरी है', काजीरंगा में रिजॉर्ट बनाने की योजना पर अदिवि शेष ने उठाए सवाल

'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद

'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद

'मित्रता' के बाद अब 'पार्टी एनिमल्स' में नजर आएंगे विराज घेलानी, बोले- 'फुल-ऑन मस्ती फिल्म है'

'मित्रता' के बाद अब 'पार्टी एनिमल्स' में नजर आएंगे विराज घेलानी, बोले- 'फुल-ऑन मस्ती फिल्म है'

'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास?

'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास?

जब डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान बने परमीत सेठी के टीचर

जब डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान बने परमीत सेठी के टीचर

92 फिल्में, 245 गाने और बेमिसाल जोड़ी, किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे संवारा राजेश खन्ना का करियर

92 फिल्में, 245 गाने और बेमिसाल जोड़ी, किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे संवारा राजेश खन्ना का करियर

इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र