Thursday, July 23, 2026
BREAKING
रिटेल किरयाना मर्चेंट्स एसोसिएशन (रजि.), खरड़ ने वेरका प्रबंधन से निष्पक्ष व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की नीट मामला: राहुल गांधी ने रखीं तीन मांगें, 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सरकार से माफी की अपील' सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने के लिए तैयार, सरकार के सामने रखी शर्त छात्रों के प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आपकी लड़ाई आपकी ही रहनी चाहिए, किसी और का एजेंडा मत बनने दीजिए' हरियाणा ACB ने तैयार की 140 'महाभ्रष्ट' अधिकारियों की सूची, रिश्वतखोरों पर तेज होगा शिकंजा : अरशिन्दर सिंह चावला भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी हमेशा से ही अराजकता का माहौल पैदा कर राजनीति करती है कांग्रेस: मंत्री गौरव गौतम राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी : भूपेंद्र हुड्डा एफसीआई को हस्तांतरण तक खाद्यान्न का समुचित भंडारण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए : प्रो. असीम कुमार घोष प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार : नायब सैनी

खेल

अफगानिस्तान को बड़ा झटका, हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी वनडे कप्तानी

22 जुलाई, 2026 11:20 AM

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। हशमतुल्लाह शाहिदी ने टीम की वनडे कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। वह साल 2022 से 50 ओवर के फॉर्मेट में टीम की कमान संभाल रहे थे।

हशमतुल्लाह शाहिदी आखिरी बार भारत के खिलाफ कप्तानी करते नजर आए थे। शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने एशिया कप और वनडे विश्व कप 2023 में हिस्सा लिया। इसके साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी उनकी ही अगुवाई में टीम टूर्नामेंट में शामिल हुई थी। शाहिदी की अगुवाई में अफगानिस्तान ने 27 मुकाबलों में जीत दर्ज की।

शाहिदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, "आज मैं पूरे सम्मान और अपनी इच्छा से यह घोषणा कर रहा हूं कि मैं अपनी टीम के कप्तान के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। कप्तान के तौर पर यह जिम्मेदारी निभाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। मुझे गर्व है कि मैंने अपनी टीम के साथ ईमानदारी, एकता और लगन से काम किया। अल्लाह की कृपा और अधिकारियों, कोचों व खिलाड़ियों की कोशिशों से हमने कई जीत हासिल कीं, अहम मैच जीते, बड़ी टीमों को हराया और टीम का नाम रोशन किया।"

उन्होंने आगे लिखा, "ये सभी उपलब्धियां सिर्फ मेरी नहीं हैं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत, त्याग और आपसी तालमेल का नतीजा हैं। मैं अपनी टीम के उन सभी खिलाड़ियों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया और हर जीत व हर चुनौती में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। मैं टीम के अधिकारियों और मैनेजमेंट का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और हमेशा मेरा साथ दिया। आपका भरोसा और सहयोग मेरे लिए हमेशा सम्मान की बात रहेगी।"

शाहिदी की कप्तानी में विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड और नीदरलैंड्स जैसी बड़ी टीमों को हराया। टीम ने टूर्नामेंट का अंत छठे नंबर पर रहते हुए किया था। विश्व कप में दमदार प्रदर्शन के बूते ही अफगानिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही थी।

शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को तीन, जिम्बाब्वे को दो और साउथ अफ्रीका-जिम्बाब्वे को एक-एक बार द्विपक्षीय सीरीज के दौरान हराया। कप्तानी के साथ-साथ शाहिदी का प्रदर्शन बतौर बल्लेबाज भी वनडे फॉर्मेट में दमदार रहा। उन्होंने कप्तान के तौर पर 33 की औसत और 70 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

उन्होंने वनडे में एकमात्र शतक भारत के खिलाफ लगाया, जहां शाहिदी ने 131 गेंदों में 102 रनों की शानदार पारी खेली। अफगानिस्तान को वनडे फॉर्मेट में अब आयरलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलनी है। 2027 में होने वाले विश्व कप को देखते हुए शाहिदी के वनडे कप्तानी छोड़ने के फैसले को अफगानिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

हेटमायर-रदरफोर्ड ने खेली आतिशी पारी, वेस्टइंडीज ने पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया

हेटमायर-रदरफोर्ड ने खेली आतिशी पारी, वेस्टइंडीज ने पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया

चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स: राउंड 6 में प्रणेश ने गुकेश को चौंकाया, सरीन ने एरिगैसी को मात दी

चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स: राउंड 6 में प्रणेश ने गुकेश को चौंकाया, सरीन ने एरिगैसी को मात दी

चाइना ओपन 2026 में पीवी सिंधु के नेतृत्व में उतरेगा भारत

चाइना ओपन 2026 में पीवी सिंधु के नेतृत्व में उतरेगा भारत

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, पैट कमिंस की वापसी

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, पैट कमिंस की वापसी

वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ मालामाल हुआ स्पेन, अर्जेंटीना पर भी हुई पैसों की बारिश

वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ मालामाल हुआ स्पेन, अर्जेंटीना पर भी हुई पैसों की बारिश

'टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं है', रोहित के संन्यास की अफवाहों को कप्तान गिल ने किया खारिज

'टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं है', रोहित के संन्यास की अफवाहों को कप्तान गिल ने किया खारिज

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, आठ साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, आठ साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

फीफा वर्ल्ड कप: फाइनल मैच खत्म होने के बाद भिड़े स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी, मैदान पर हुई मारपीट

फीफा वर्ल्ड कप: फाइनल मैच खत्म होने के बाद भिड़े स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी, मैदान पर हुई मारपीट

फीफा वर्ल्ड कप: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'

फीफा वर्ल्ड कप: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'

लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से बाहर

लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से बाहर