Friday, July 03, 2026
BREAKING
हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां "31 जुलाई तक मक्का व धान की फसल का कराए बीमा", हिमाचल सरकार ने किसानों से की अपील

दुनिया

अपने ही घर में अपनी तिहरी "बेज्जइती" पर भड़के ट्रंप- "UN कुछ तो शर्म करो", भाषण दौरान भी झेली शर्मिंदगी

25 सितंबर, 2025 07:11 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अपने दौरे के दौरान हुई तीन अलग-अलग ‘‘खतरनाक घटनाओं’’ को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है और इसकी तत्काल जांच की मांग की है। उन्होंने इन घटनाओं को ‘‘तिहरी साजिश’’ करार देते हुए संयुक्त राष्ट्र पर ‘‘शर्मनाक रवैया’’ अपनाने का आरोप लगाया।पहली घटना तब हुई जब ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप संयुक्त राष्ट्र महासभा के मुख्य सभागार तक पहुंचने के लिए एस्केलेटर पर चढ़ रहे थे। अचानक एस्केलेटर बीच में ही रुक गया, जिससे दोनों को खुद सीढ़ियां चढ़कर जाना पड़ा। ट्रंप ने कहा कि गनीमत रही कि उन्होंने और मेलानिया ने मजबूती से हैंडरेल पकड़ रखा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

दूसरी घटना उनके भाषण से जुड़ी थी। जब ट्रंप महासभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे तो टेलीप्रॉम्प्टर अचानक खराब हो गया। इसके बावजूद ट्रंप ने बिना किसी सहायक उपकरण के 57 मिनट तक भाषण दिया। करीब 15 मिनट बाद टेलीप्रॉम्प्टर फिर से चालू हो गया। ट्रंप ने गर्व से कहा कि ‘‘भाषण को शानदार समीक्षाएं मिलीं और यह साबित हुआ कि कम ही लोग ऐसा कर पाते हैं।’’तीसरी घटना उस समय सामने आई जब भाषण समाप्त होने के बाद उन्हें बताया गया कि सभागार में ध्वनि पूरी तरह बंद थी। विश्व नेता केवल दुभाषियों के ईयरपीस के जरिए ही उनकी बात सुन पाए। ट्रंप ने मजाक में बताया कि जब उन्होंने मेलानिया से पूछा, ‘‘मैंने कैसा किया?’’ तो उन्होंने जवाब दिया, ‘‘मैंने आपकी एक भी बात नहीं सुनी।’’

ट्रंप ने इन तीनों घटनाओं को ‘‘सिर्फ संयोग’’ मानने से इंकार करते हुए कहा कि यह एक सुनियोजित ‘‘तिहरी साजिश’’ थी। उन्होंने इस पर संयुक्त राष्ट्र को ‘‘शर्म’’ करने की नसीहत दी और महासचिव को पत्र भेजकर तत्काल जांच की मांग की।ट्रंप ने ‘द लंदन टाइम्स’ की उस खबर का भी हवाला दिया जिसमें दावा किया गया था कि संयुक्त राष्ट्र के कुछ कर्मचारियों ने मजाक में कहा था कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति के आगमन पर एस्केलेटर और लिफ्ट बंद कर देंगे और कहेंगे कि पैसे खत्म हो गए हैं, इसलिए राष्ट्रपति को सीढ़ियों से जाना होगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित