Wednesday, September 30, 2026
BREAKING
• आखिरी होगा 'कॉफी विद करण' का यह सीजन, करण जौहर ने खोले शो से जुड़े कई बड़े राज • 7 साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी करोड़ों में खेल रहे गोविंदा, जानिए नेटवर्थ • अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर जमकर नाचीं वामिका गब्बी, बोलीं-'नई शुरुआत का सही वक्त है' • 'तन्हा दिल' फेम शान : बच्चों को पढ़ाया, घर-घर बेचा केबल कनेक्शन, फिर बने सुपरस्टार सिंगर • उर्वशी रौतेला की तस्वीरों और वीडियो के इस्तेमाल पर बवाल, टीम की 7,000 करोड़ रुपए हर्जाना मांगने की 'तैयारी' • एशियन गेम्स: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया, फाइनल में चीन से टक्कर • एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल • भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम के गोल्ड जीतने पर ज्योति सुरेखा बोलीं- हमने किया बेहतर प्रदर्शन • एशियन गेम्स 2026: राजेश-चिकिथा ने मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 का टिकट भी हुआ पक्का • 'कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन', तीरंदाज जोड़ी राजेश-चिकिता को गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

मनोरंजन

अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर जमकर नाचीं वामिका गब्बी, बोलीं-'नई शुरुआत का सही वक्त है'

30 सितंबर, 2026 01:52 PM

मुंबई; एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की। एक्ट्रेस ने दोस्तों और अपने खास लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और इसे अपनी जिंदगी में एक 'नई शुरुआत' बताया। उन्होंने कहा कि बर्थडे पर मिले प्यार और शुभकामनाओं से वह खुद को बहुत ज्यादा प्यार से घिरा हुआ महसूस कर रही हैं। वामिका ने बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''अपने लोगों के साथ एक धुंधली सी रात…उन सभी चीजों के बीच, जिन्होंने इस जगह को मेरा घर बनाया और अब डिब्बों में पैक हो चुकी हैं।''

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ''ऐसा लगता है कि यह एक नई शुरुआत के लिए सही वक्त है। खुद को, अपने आसपास के लोगों को और उन लोगों को बेहतर तरीके से समझने के साथ, जिनसे अभी मिलना बाकी है। दिल खोलकर नाच रही हूं… क्योंकि वैसे भी अपने हाथ में कुछ नहीं है, तो नाचो। आप सभी के प्यार और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद… बहुत, बहुत प्यार महसूस कर रही हूं।''

बता दें कि वामिका ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 2007 में आई हिंदी फिल्म 'जब वी मेट' से स्क्रीन डेब्यू किया था। फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। इसके बाद उन्होंने पंजाबी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने 'तू मेरा 22 मैं तेरा 22', 'निक्का जैलदार 2' और 'निक्का जैलदार 3' जैसी कॉमेडी फिल्मों में काम किया। क्राइम ड्रामा 'काली जोट्टा' में भी उनके काम को पसंद किया गया।

इसके बाद वामिका ने दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने तमिल रोमांटिक फिल्म 'मालाई नीराथु मयक्कम' और मलयालम स्पोर्ट्स ड्रामा 'गोधा' में भी काम किया।

हिंदी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वामिका ने वेब सीरीज 'जुबली' में काम किया, जो पीरियड ड्रामा थी। इसके बाद वह विशाल भारद्वाज की थ्रिलर फिल्म 'खुफिया' में नजर आईं। इसके अलावा वह 'भूल चूक माफ', 'भूत बंगला' और 'पति पत्नी और वो दो' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

इन दिनों वह फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम' को लेकर चर्चा में है। अविनाश अरुण के डायरेक्शन में बनी इस हिंदी फिल्म में राजकुमार राव, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म मशहूर वकील उज्जवल निकम की जिंदगी पर आधारित बायोपिक है। उज्जवल निकम ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले की सुनवाई के दौरान आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ केस में पैरवी की थी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

आखिरी होगा 'कॉफी विद करण' का यह सीजन, करण जौहर ने खोले शो से जुड़े कई बड़े राज

आखिरी होगा 'कॉफी विद करण' का यह सीजन, करण जौहर ने खोले शो से जुड़े कई बड़े राज

7 साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी करोड़ों में खेल रहे गोविंदा, जानिए नेटवर्थ

7 साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी करोड़ों में खेल रहे गोविंदा, जानिए नेटवर्थ

'तन्हा दिल' फेम शान : बच्चों को पढ़ाया, घर-घर बेचा केबल कनेक्शन, फिर बने सुपरस्टार सिंगर

'तन्हा दिल' फेम शान : बच्चों को पढ़ाया, घर-घर बेचा केबल कनेक्शन, फिर बने सुपरस्टार सिंगर

उर्वशी रौतेला की तस्वीरों और वीडियो के इस्तेमाल पर बवाल, टीम की 7,000 करोड़ रुपए हर्जाना मांगने की 'तैयारी'

उर्वशी रौतेला की तस्वीरों और वीडियो के इस्तेमाल पर बवाल, टीम की 7,000 करोड़ रुपए हर्जाना मांगने की 'तैयारी'

रजनीकांत संग वर्कआउट, फिर ऊनो और मैसूर डोसा, राशि खन्ना ने दिखाई 'धर्मन' के सेट से झलक

रजनीकांत संग वर्कआउट, फिर ऊनो और मैसूर डोसा, राशि खन्ना ने दिखाई 'धर्मन' के सेट से झलक

रवि किशन की अगली फिल्म में दिखेगा आस्था का अनोखा रंग, इमोशन और कॉमेडी से भरपूर होगी कहानी

रवि किशन की अगली फिल्म में दिखेगा आस्था का अनोखा रंग, इमोशन और कॉमेडी से भरपूर होगी कहानी

'मैं रोहित के लिए पागल हूं...', कंटेस्टेंट की बात पर अमिताभ ने सुनाया रितिका का किस्सा

'मैं रोहित के लिए पागल हूं...', कंटेस्टेंट की बात पर अमिताभ ने सुनाया रितिका का किस्सा

दशहरे पर आएगा ब्रॉडवे-स्टाइल म्यूजिकल शो 'महाबली', हनुमान जी के नजरिए से दिखेगी रामायण

दशहरे पर आएगा ब्रॉडवे-स्टाइल म्यूजिकल शो 'महाबली', हनुमान जी के नजरिए से दिखेगी रामायण

विद्या बालन, आर. बाल्की के साथ फिर कर रही हैं वापसी, नई तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू

विद्या बालन, आर. बाल्की के साथ फिर कर रही हैं वापसी, नई तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू

ऐश्वर्या राय ने पेरिस में बिखेरा जादू, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक

ऐश्वर्या राय ने पेरिस में बिखेरा जादू, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक