Thursday, September 24, 2026
BREAKING
एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदा, अभिषेक-दिलप्रीत ने दागे दो-दो गोल सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान अनुपम खेर को जॉर्जिया के गवर्नर ने किया सम्मानित, बोले-भारत का सांस्कृतिक दूत बनना मेरे लिए गर्व की बात ऑस्ट्रेलिया का दावा- OpenAI के AI एजेंट ने सरकारी वेबसाइट में लगाई सेंध शी जिनपिंग बोले- अमेरिका और चीन प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार बनें ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया IRDAI के कमीशन कैप प्रस्ताव से इंश्योरेंस शेयरों में भारी गिरावट NSE शेयर की कमजोर शुरुआत, इश्यू प्राइस से सिर्फ 0.84% ऊपर 1,800 रुपये पर लिस्टिंग कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 628 अंक टूटा महिला 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा में रजत जीतने पर नाओरेम रोशिबिना देवी को प्रधानमंत्री ने दी बधाई

मनोरंजन

अनुपम खेर को जॉर्जिया के गवर्नर ने किया सम्मानित, बोले-भारत का सांस्कृतिक दूत बनना मेरे लिए गर्व की बात

24 सितंबर, 2026 03:38 PM

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर अनुपम खेर को सिनेमा, शिक्षा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के गवर्नर की ओर से खास प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस सम्मान में भारत और अमेरिका के बीच सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने में उनके योगदान का भी जिक्र किया गया है। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर इस खास पल की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वह जॉर्जिया स्टेट कैपिटल में सम्मान हासिल करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह गवर्नर ब्रायन पी. केम्प के साथ दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीरों और वीडियो में सम्मान समारोह की झलक देखने को मिल रही है। इस दौरान गवर्नर की पत्नी और फर्स्ट लेडी मार्टी केम्प भी मौजूद रहीं। अनुपम ने इस मुलाकात को यादगार बनाने के लिए उन्हें वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर की रुद्राक्ष माला भी भेंट की।

इस पोस्ट के कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा, "जॉर्जिया स्टेट कैपिटल में खड़े होकर मुझे बेहद गर्व महसूस हुआ। इसी इमारत में जॉर्जिया की विधानसभा का काम होता है। इसी जगह पर गवर्नर ब्रायन पी. केम्प ने मुझे जॉर्जिया स्टेट की ओर से प्रशस्ति-पत्र अपने हाथों से दिया। इस सम्मान के समय फर्स्ट लेडी मार्टी केम्प की मौजूदगी मेरे लिए खास रही।"

उन्होंने आगे लिखा, ''मुझे खुशी है कि मैं उन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर की रुद्राक्ष माला भेंट कर सका। यह मेरे लिए भारत की संस्कृति और परंपरा को इस खास मौके पर साथ लेकर चलने जैसा था। प्रशस्ति-पत्र में मेरे सिनेमा, शिक्षा और कला के क्षेत्र में किए गए काम का जिक्र है। इसके साथ ही भारत और अमेरिका के बीच सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने में मेरी भूमिका को भी अहमियत दी गई है।''

अनुपम ने कहा, ''अब तक की यात्रा को इस तरह पहचान मिलना मेरे लिए बेहद भावुक पल है। इस मौके पर मौजूद भारत के अटलांटा स्थित महावाणिज्य दूत और उप महावाणिज्य दूत, आयोजकों और भारतीय समुदाय के नेताओं के साथ इस खास पल को साझा करना मेरे लिए खुशी की बात थी। पिछले 20 दिनों में अमेरिका के दौरे के दौरान मुझे यह तीसरा ऐसा सम्मान मिला है।''

अनुपम खेर ने अपने कैप्शन में आगे लिखा, ''कलाकारों को आधिकारिक तौर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त नहीं किया जाता। इसके बावजूद जब कोई कलाकार विदेश में अपने देश की कहानियां, कला और संस्कृति लोगों तक पहुंचाता है तो उसे एक तरह से भारत के सांस्कृतिक दूत की भूमिका निभाने जैसा महसूस होता है। मैं इस भावना को अपने लिए गर्व की बात मानता हूं।''

उन्होंने कहा, ''दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भारत की कहानियां और कला साझा करना मुझे खुशी देता है। इस तरह मिलने वाले सम्मान मुझे खुशी देने के साथ उस जिम्मेदारी की भी याद दिलाते हैं जो एक कलाकार अपने देश और उसकी संस्कृति को दुनिया के सामने रखते हुए महसूस करता है। गवर्नर ब्रायन पी. केम्प और फर्स्ट लेडी मार्टी केम्प का सम्मान के लिए दिल से शुक्रिया। मैं इस पल को हमेशा याद रखूंगा। जय हिंद।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान

सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान

रियलिटी गेम शो में कंटेस्टेंट निशांत की बातें सुनकर अनिल कपूर को याद आईं कृष्णा कपूर, बताया सबसे अच्छी होस्ट

रियलिटी गेम शो में कंटेस्टेंट निशांत की बातें सुनकर अनिल कपूर को याद आईं कृष्णा कपूर, बताया सबसे अच्छी होस्ट

'वह अपनी ही अच्छाई का आदी है', 'लास्ट मैन इन टावर' में अपने किरदार के बारे में मनोज बाजपेयी का बयान

'वह अपनी ही अच्छाई का आदी है', 'लास्ट मैन इन टावर' में अपने किरदार के बारे में मनोज बाजपेयी का बयान

ऋतिक रोशन के साथ एक छोटे से वीडियो ने बदल दी प्राजक्ता कोली की जिंदगी, ऐसे शुरू हुआ यूट्यूब का सफर

ऋतिक रोशन के साथ एक छोटे से वीडियो ने बदल दी प्राजक्ता कोली की जिंदगी, ऐसे शुरू हुआ यूट्यूब का सफर

बर्थडे वीक को यादगार बनाने के लिए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया क्रेडिट, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

बर्थडे वीक को यादगार बनाने के लिए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया क्रेडिट, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

छोटे शहर के सपने से लेकर नेशनल अवॉर्ड तक, चंदू चैंपियन के लिए मिले सम्मान के बाद कार्तिक आर्यन ने लिखा भावुक नोट

छोटे शहर के सपने से लेकर नेशनल अवॉर्ड तक, चंदू चैंपियन के लिए मिले सम्मान के बाद कार्तिक आर्यन ने लिखा भावुक नोट

72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' और कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए मिला सम्मान

72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' और कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए मिला सम्मान

हीरो बनने मुंबई आए थे प्रेम चोपड़ा, किस्मत ने बना दिया हिंदी सिनेमा का मशहूर विलेन

हीरो बनने मुंबई आए थे प्रेम चोपड़ा, किस्मत ने बना दिया हिंदी सिनेमा का मशहूर विलेन

5 बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं यह हिरोइन, कभी 30 रुपये के लिए बेचती थीं कॉफी

5 बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं यह हिरोइन, कभी 30 रुपये के लिए बेचती थीं कॉफी

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: हनुमान जी के दिन मंगलवार को चमकी ‘हनुमान अंश’, करीना, कुणाल खेमू की फिल्म पिछड़ी

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: हनुमान जी के दिन मंगलवार को चमकी ‘हनुमान अंश’, करीना, कुणाल खेमू की फिल्म पिछड़ी