Saturday, October 31, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ • बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति • राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन • अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात • सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि • प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई • एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अभिषेक ने दागे 2 गोल • वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी • सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह • जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार

राष्ट्रीय

अटलांटा जी20 बैठक में जयशंकर ने कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

31 अक्टूबर, 2026 04:46 PM

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अटलांटा में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको और जर्मनी के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन मुलाकातों में व्यापार, महत्वपूर्ण खनिज, रक्षा, ऊर्जा, आर्थिक सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर चर्चा
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने जयशंकर के साथ हुई मुलाकात को लेकर कहा कि दोनों देशों ने व्यापक व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा में सहयोग गहरा करने के लिए भविष्य के कदमों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों के बीच कनाडा और भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है।

आर्थिक और ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर जोर
अनीता आनंद ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में नई गति आने के साथ व्यापार बढ़ाने, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने और आर्थिक सामर्थ्य को बेहतर बनाने का अवसर है। ग्लोबल अफेयर्स कनाडा के अनुसार, आनंद ने साल के अंत तक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को पूरा करने की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत किया।

दिसंबर में पीएम मोदी की कनाडा यात्रा पर भी चर्चा
दोनों मंत्रियों ने इस बात पर सहमति जताई कि दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी। जयशंकर ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग में हो रही निरंतर प्रगति का जायजा लिया।

ब्राजील के साथ द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत
ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा के साथ बैठक को लेकर जयशंकर ने कहा कि बातचीत में द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दे शामिल रहे। ब्राजील के विदेश मंत्रालय ‘इतामाराती’ के अनुसार, दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय आर्थिक एजेंडे पर चर्चा की। जयशंकर ने ब्राजील में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने पर विएरा को बधाई दी और उनसे राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा को चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक बधाई देने का अनुरोध किया।

अर्जेंटीना के साथ महत्वपूर्ण खनिज और रक्षा सहयोग पर चर्चा
जयशंकर ने अर्जेंटीना के विदेश मंत्री पाब्लो क्विरनो से भी मुलाकात की। दोनों के बीच व्यापार, महत्वपूर्ण खनिज, रक्षा और परमाणु सहयोग के मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा बहुपक्षीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मैक्सिको के साथ संबंधों को नई गति देने पर जोर
मैक्सिको के विदेश मंत्री रॉबर्टो वेलास्को अल्वारेज के साथ बैठक में दोनों देशों के संबंधों को नई गति देने पर चर्चा हुई। जयशंकर ने कहा कि बातचीत का मुख्य फोकस द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर रहा।

जर्मनी के विदेश मंत्री से भी मिले जयशंकर
विदेश मंत्री ने जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल से भी मुलाकात की। जयशंकर ने कहा कि जर्मन विदेश मंत्री से मिलकर उन्हें खुशी हुई और वह हमेशा उनके साथ बातचीत का इंतजार करते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

बैंकिंग क्षेत्र में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने सरदार पटेल को किया नमन

सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा : मुख्यमंत्री योगी

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा : मुख्यमंत्री योगी

इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'