Wednesday, August 12, 2026
BREAKING
2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए निष्पक्ष व्यापार और सर्कुलर इकोनॉमी अपनाने की जरूरत: पीयूष गोयल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए सैंड आर्टिस्ट ने बनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाह ‘रील युग’ में रह रहे युवा ‘शॉर्टकट’ से दूर रहें : पीएम मोदी एफसीआरए विधेयक जेपीसी भेजने का प्रस्ताव लोकसभा में पास, रिजिजू बोले- 'ये अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं' ‘रामनाथ कोविंद की आत्मकथा लोकतंत्र और समाज के लिए बनेगी धरोहर’, पीएम मोदी ने की सराहना उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, कहा- “रैली खत्म होने पर सफर खत्म नहीं होता” अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल पीएम मोदी अपनी मां को याद कर हुए भावुक, बोले- ‘आज भी महसूस करता हूं कमी’

खेल

अजिंक्य रहाणे की नई पारी, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से कमेंट्री में डेब्यू करेंगे

12 अगस्त, 2026 04:42 PM

हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले दिग्गज भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इसी खेल में अपनी दूसरी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। रहाणे 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रही श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज से कमेंट्री की दुनिया में कदम रखेंगे।

38 साल के रहाणे अब क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से नहीं, बल्कि कमेंट्री बॉक्स में माइक पर क्रिकेट की बारीकियों पर अपनी बात रखते हुए नजर आएंगे। भारतीय क्रिकेट में लंबे समय तक सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट का हिस्सा रहे रहाणे अपने कमेंट्री करियर का आगाज भी इसी फॉर्मेट से कर रहे हैं।

इस अवसर पर रहाणे ने कहा, "मैं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लीव पर भारत के श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट कमेंट्री में डेब्यू करने के लिए उत्साहित हूं। टेस्ट क्रिकेट हमारे खेल का शिखर है। इतने सालों तक इस फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद, अब खेल को एक अलग नजरिए से देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं अनुभव शेयर करने, खेल की बारीकियों को समझने और फैंस को उन फैसलों, रणनीतियों और पलों के बारे में जानकारी देने के लिए उत्सुक हूं जो एक टेस्ट मैच को आकार दे सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि मैं फैंस के लिए ब्रॉडकास्ट अनुभव को और बेहतर बना पाऊंगा और उन्हें मैदान पर क्या होता है, इसकी गहरी समझ दे पाऊंगा।"

अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई 2026 को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। मुंबई से संबंध रखने वाले इस धाकड़ बल्लेबाज ने 2011 में भारतीय टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट में और 2013 में टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच (टेस्ट) जुलाई 2023 में खेला था।

रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैच खेले। टेस्ट की 144 पारियों में 12 शतक और 26 अर्धशतक की बदौलत उन्होंने 5,077 रन बनाए। वनडे में 3 शतक और 24 अर्धशतक की मदद से 2,962 और 1 अर्धशतक की मदद से टी20 में 375 रन दर्ज हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी: बैडमिंटन में भारत का वैश्विक चेहरा, चिराग के साथ कॉमनवेल्थ पुरुष डबल्स में देश को दिलाया पहला स्वर्ण

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी: बैडमिंटन में भारत का वैश्विक चेहरा, चिराग के साथ कॉमनवेल्थ पुरुष डबल्स में देश को दिलाया पहला स्वर्ण

भारत से भिड़ने के लिए श्रीलंका ने किया 16 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान, मेंडिस-निसांका पहले टेस्ट से बाहर

भारत से भिड़ने के लिए श्रीलंका ने किया 16 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान, मेंडिस-निसांका पहले टेस्ट से बाहर

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बाबर आजम की टॉप-10 में एंट्री, वेस्टइंडीज दौरे पर की थी शानदार बल्लेबाजी

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बाबर आजम की टॉप-10 में एंट्री, वेस्टइंडीज दौरे पर की थी शानदार बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित की, बोलैंड और इंग्लिस बाहर

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित की, बोलैंड और इंग्लिस बाहर

महिला हॉकी विश्व कप में गोल्ड पर भारत की नजर, कप्तान सलीमा टेटे बोलीं- ‘इस बार विश्व कप हमारा होगा’

महिला हॉकी विश्व कप में गोल्ड पर भारत की नजर, कप्तान सलीमा टेटे बोलीं- ‘इस बार विश्व कप हमारा होगा’

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर वनडे विश्व कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर वनडे विश्व कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई

युगल सैनी की धमाकेदार पारी, सेंट्रल दिल्ली ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 4 विकेट से हराया

युगल सैनी की धमाकेदार पारी, सेंट्रल दिल्ली ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 4 विकेट से हराया

श्रीलंका टेस्ट सीरीज़ : चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफ़राज़ ख़ान भारतीय टीम में शामिल

श्रीलंका टेस्ट सीरीज़ : चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफ़राज़ ख़ान भारतीय टीम में शामिल

निशान मदुश्का का अर्धशतक, श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने भारत के सामने रखा 207 रनों का लक्ष्य

निशान मदुश्का का अर्धशतक, श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने भारत के सामने रखा 207 रनों का लक्ष्य

अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: बसंत कुमार ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, शाहनवाज को ब्रॉन्ज

अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: बसंत कुमार ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, शाहनवाज को ब्रॉन्ज