Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

12 मई, 2026 01:39 PM

धर्मशाला : आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 3 विकेट से हरा दिया। डीसी ने आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक पूरा किया। पंजाब किंग्स से मिले 211 रनों के लक्ष्य को डीसी ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

यह धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा। इससे पहले साल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ 193 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा किया था। हालांकि, डीसी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक पोरेल सिर्फ 5 और केएल राहुल महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। साहिल प्रकाश भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और 13 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। ट्रिस्टन स्टब्स का बल्ला भी खामोश रहा और वह 12 रन बनाकर रनआउट हो गए।

74 के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही दिल्ली कैपटिल्स की पारी को कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 34 गेंदों में 64 रनों की साझेदारी निभाई। अक्षर ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। वहीं, मिलर ने 28 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 51 रनों का योगदान दिया। आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि माधव तिवारी ने सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए। आकिब नबी 2 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने छक्का लगाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन की पांचवीं जीत दिलाई।

इससे पहले, पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 210 रन लगाए। टीम की तरफ से प्रियांश आर्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक लगाया और वह 36 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहे। कूपर कोनोली ने 27 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने 8 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी में माधव तिवारी और मिचेल स्टार्क ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे