Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
UN प्रमुख गुटेरेस ने की यूक्रेन-रूस के बीच बिना शर्त युद्ध विराम की अपील 20 साल बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था का नया शक्ति केंद्र बन रहा BRICS बढ़ते कैंसर के मामलों के बीच इलाज की सुविधाओं का विस्तार जरूरी: डॉ. जितेंद्र सिंह जब सुनीता आहूजा ने चैट शो में गोविंदा को बताया था ‘बेहतरीन पति’ अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन 'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज अदाणी एयरपोर्ट्स ने वैश्विक निवेशकों से जुटाए 9,825 करोड़ रुपये, वैल्यूएशन 18 अरब डॉलर वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ने से सोना में तेजी, चांदी 2.40 लाख के पार कोफोर्ज के अंतरिक ऑडिट में सामने आई चिंताओं के बाद चेयरमैन ने दिया इस्तीफ, करीब 9 प्रतिशत गिरा स्टॉक पाकिस्तान की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर आईसीसी का एक्शन, मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा

मनोरंजन

अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन

09 सितंबर, 2026 12:17 PM

मुंबई : अक्षय कुमार का नाम आते ही सबसे पहले 'खिलाड़ी' वाला अंदाज, एक्शन और उनका मजाकिया स्वभाव याद आता है। लेकिन, अक्षय के पास असल जिंदगी के भी ऐसे किस्से हैं, जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगते। अपने जन्मदिन के मौके पर अक्षय से जुड़ा एक ऐसा ही पुराना किस्सा फिर सामने आया है।

किस्सा अमिताभ बच्चन का है, जो एक बार अक्षय के घर पहुंचे थे। बिग बी को सामने देखकर अक्षय के घर में काम करने वाला एक लड़का इतना घबरा गया कि उसने पानी के चारों गिलास सीधे अमिताभ के कुर्ते पर गिरा दिए। ऐसे में अक्षय को अपना कुर्ता अमिताभ को देना पड़ा था।

अक्षय कुमार हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में अपनी फिल्म 'हैवान' के को-स्टार सैफ अली खान के साथ पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर बातचीत शुरू हुई तो अक्षय को अचानक अपने लोखंडवाला वाले पुराने घर की एक घटना याद आ गई। उन्होंने अमिताभ से पूछा कि क्या उन्हें वह दिन याद है, जब वह उनके घर आए थे।

अक्षय कुमार ने बिग बी से कहा, ''सर, आपको याद है, जब आप मेरे लोखंडवाला वाले घर में आए थे, तो हाउस हेल्पर को आपको पानी देना था। मुझे अच्छी तरह से याद है कि आपने कुर्ता पहना था। हाउस हेल्पर आपको देखकर हैरान हो गया था और उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि वो अमिताभ बच्चन जैसे बड़े स्टार को एक गिलास पानी दे रहा है। जब वह पानी दे रहा था, तो नर्वस होकर उसने चारों के चारों गिलास आपके कुर्ते पर गिरा दिए।''

अक्षय के मुंह से यह किस्सा सुनकर सेट पर मौजूद लोग हंस पड़े। अमिताभ बच्चन भी मुस्कुराते रहे। अक्षय ने आगे कहा कि पानी गिरने से अमिताभ बच्चन का कुर्ता गीला हो चुका था। ऐसे में उन्हें अपना कुर्ता देना पड़ा।

अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा, "जाहिर तौर पर अमिताभ बच्चन बहुत लंबे हैं, तो मुझे अपना कुर्ता देना पड़ा, ताकि यह उनके शर्ट के हिसाब से आ सके। मुझे अच्छी तरह ये घटना याद है।'"

बता दें कि अक्षय और अमिताभ कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' में अमिताभ और अक्षय ने पिता-पुत्र का किरदार निभाया था। इसके अलावा, 'एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव', 'आंखें', 'खाकी', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' और 'फैमिली: टाईज ऑफ ब्लड' जैसी फिल्में शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

जब सुनीता आहूजा ने चैट शो में गोविंदा को बताया था ‘बेहतरीन पति’

जब सुनीता आहूजा ने चैट शो में गोविंदा को बताया था ‘बेहतरीन पति’

'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज

'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर पर रोक लेकिन 5 करोड़ जमा करने का आदेश

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर पर रोक लेकिन 5 करोड़ जमा करने का आदेश

अमेरिका में बच्चे, भारत में शूटिंग... 'वाइब' के लिए प्रीति जिंटा ने की खूब भागदौड़

अमेरिका में बच्चे, भारत में शूटिंग... 'वाइब' के लिए प्रीति जिंटा ने की खूब भागदौड़

लव लॉटरी का ट्रेलर रिलीज़, रिश्तों के धोखे और पुरुष अधिकारों के सवालों के बीच छिपे रहस्य की झलक

लव लॉटरी का ट्रेलर रिलीज़, रिश्तों के धोखे और पुरुष अधिकारों के सवालों के बीच छिपे रहस्य की झलक

'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी

'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी

पंचकूला में 'रोडीज रीबर्थ' का प्रमोशनल इवेंट, 'ओजी वर्सेज न्यूजी' कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

पंचकूला में 'रोडीज रीबर्थ' का प्रमोशनल इवेंट, 'ओजी वर्सेज न्यूजी' कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'

बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'

'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह

'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती