Wednesday, August 12, 2026
BREAKING
2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए निष्पक्ष व्यापार और सर्कुलर इकोनॉमी अपनाने की जरूरत: पीयूष गोयल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए सैंड आर्टिस्ट ने बनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाह ‘रील युग’ में रह रहे युवा ‘शॉर्टकट’ से दूर रहें : पीएम मोदी एफसीआरए विधेयक जेपीसी भेजने का प्रस्ताव लोकसभा में पास, रिजिजू बोले- 'ये अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं' ‘रामनाथ कोविंद की आत्मकथा लोकतंत्र और समाज के लिए बनेगी धरोहर’, पीएम मोदी ने की सराहना उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, कहा- “रैली खत्म होने पर सफर खत्म नहीं होता” अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल पीएम मोदी अपनी मां को याद कर हुए भावुक, बोले- ‘आज भी महसूस करता हूं कमी’

मनोरंजन

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल

12 अगस्त, 2026 05:15 PM

मुंबई : अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'हैवान' के मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया। इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान की झलक देखने को मिल रही है। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "वो खतरे को सुनता है, मैं ही खतरा हूं, अब जीत किसकी होगी? हीरो की या हैवान की। फिल्म हैवान का टीजर रिलीज किया जा चुका है।" टीजर में अजीब-अजीब साये, धुंधली परछाइयां और कुछ झलकियां देखन को मिल रही हैं, जो एक डरावने और बेचैन कर देने वाला माहौल बना रही हैं। टीजर देखकर एहसास होता है कि फिल्म की कहानी काफी खतरनाक और रोमांच से भरी होगी। टीजर की तस्वीरों से लग रहा है कि सैफ अली खान फिल्म में एक नेत्रहीन यानी व्यक्ति का रोल निभा रहे हैं।

फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है। ये फिल्म बड़े पर्दे पर रहस्य, खतरे और रोमांच से भरी एक खतरनाक विलेन वाली दुनिया लेकर आएगी। 'हैवान' एक दमदार थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म का निर्माण कार्य केवीएन प्रोडक्शंस और द स्पियन फिल्म्स साथ मिलकर कर रहे हैं। वहीं, वेंकेट के. नारायण और शैलजा देसाई इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी। दोनों 18 साल बाद स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे, जिसे देखने के लिए प्रशंसक और भी ज्यादा उत्साहित हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इससे पहले दोनों अभिनेता फिल्म 'टशन' में नजर आए थे। फिल्म 'टशन' भले ही यशराज फिल्म्स बैनर तले रिलीज की गई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म में सैफ और अक्षय के अलावा करीना कपूर खान और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में थे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बिग बॉस 20' में होगा बड़ा बदलाव, सलमान खान ने बताया- 'एक्स्ट्रा जीवनदान से बदलेगा गेम'

'बिग बॉस 20' में होगा बड़ा बदलाव, सलमान खान ने बताया- 'एक्स्ट्रा जीवनदान से बदलेगा गेम'

नयनतारा ने की 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास की जमकर तारीफ, बोलीं- 'वह हर कलाकार को अपना बना लेती हैं'

नयनतारा ने की 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास की जमकर तारीफ, बोलीं- 'वह हर कलाकार को अपना बना लेती हैं'

'स्कैम 2010' में दिखेगी भारत के बड़े कारोबारी साम्राज्य की कहानी : हंसल मेहता

'स्कैम 2010' में दिखेगी भारत के बड़े कारोबारी साम्राज्य की कहानी : हंसल मेहता

गौतमी कपूर ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, बोलीं- 'शरीर के साथ ध्यान की भी परीक्षा'

गौतमी कपूर ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, बोलीं- 'शरीर के साथ ध्यान की भी परीक्षा'

सनी देओल के अभिनय को देखकर खामोश हो जाता था पूरा सेट, कनिका कपूर ने साझा किया अनुभव

सनी देओल के अभिनय को देखकर खामोश हो जाता था पूरा सेट, कनिका कपूर ने साझा किया अनुभव

बिहार में बड़े फिल्म शूट की तैयारी, सुनील शेट्टी बोले- 'अक्टूबर से 50-60 दिन तक होगी शूटिंग'

बिहार में बड़े फिल्म शूट की तैयारी, सुनील शेट्टी बोले- 'अक्टूबर से 50-60 दिन तक होगी शूटिंग'

'गदर 2' की तीसरी सालगिरह पर भावुक हुए फिल्ममेकर अनिल शर्मा, बोले- क्या दिन था वो

'गदर 2' की तीसरी सालगिरह पर भावुक हुए फिल्ममेकर अनिल शर्मा, बोले- क्या दिन था वो

मां के साथ जिम पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं-अब तक का सबसे अच्छा वर्कआउट पार्टनर

मां के साथ जिम पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं-अब तक का सबसे अच्छा वर्कआउट पार्टनर

एक फ्रेम में दिखीं कपूर परिवार की 4 पीढ़ियां, नीतू कपूर ने शेयर की दुर्लभ तस्वीर

एक फ्रेम में दिखीं कपूर परिवार की 4 पीढ़ियां, नीतू कपूर ने शेयर की दुर्लभ तस्वीर

स्कूलों में लड़कियों को पीरियड्स और वेल-बीइंग के अलावा फाइनेंस हैंडल करना भी सिखाया जाए - कृति खरबंदा

स्कूलों में लड़कियों को पीरियड्स और वेल-बीइंग के अलावा फाइनेंस हैंडल करना भी सिखाया जाए - कृति खरबंदा