Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

मनोरंजन

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

08 जुलाई, 2026 11:28 AM

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल एक शानदार कांसेप्ट पर बनी फिल्म है जो ऑडियंस को खूब एंटरटेन कर रही है। अहमद खान ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है जो पहले एक्शन फिल्म बागी 2 डायरेक्ट कर चुके हैं। इस बार वो कॉमेडी से कमाल कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार उनकी फिल्म में पूरे 34 एक्टर्स की लंबी कास्ट है और हर कोई अपने रोल के साथ न्याय करता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म की कमाई की बात करें तो आलिया भट्ट की अल्फा को टक्कर देते हुए वेलकम टू द जंगल दूसरे हफ्ते के वीक डेज में सधी हुई कमाई कर रही है। फिल्म ने कुल 120 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म का 12 दिन का कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म ने अपने दूसरे मंगलवार यानी 12 वें दिन 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। वहीं आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा ज्यादा शोज के साथ भी 4 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर पाई। ये रहा अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल का अभी तक का कलेक्शन-

फिल्म- वेलकम टू द जंगल कलेक्शन
पहला हफ्ता 93.15 करोड़ रुपए
8 वां दिन 4.50 करोड़ रुपए
9 वां दिन 7.50 करोड़ रुपए
10 वां दिन 9.75 करोड़ रुपए
11 वां दिन 2.65 करोड़ रुपए
12 वां दिन 3.00 करोड़ रुपए
कुल 120.55 करोड़ रुपए

फिल्म से जुड़ा आर्थिक संकट
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल पिछले साल दिसंबर में ही रिलीज होनी थी। ल्रेकिन रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला इसे बनाने में आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे। इतनी बड़ी कास्ट का डेट्स, समय और शूटिंग मैनेज करना मेकर्स के लिए मुश्किल टास्क रहा था। लेकिन अब फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है और कहानी ऑडियंस को एंटरटेन कर रही है।

फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक ऐसे फ्रॉड बिजनेसमैन की है जो अपना गलत कमाई का पैसा एक फिल्म बनाने पर खर्च करता है।ऐसे लोगों को चुनकर उस फिल्म का हिस्सा बनाता है और फिर एक गांव में छोड़ देता है यहां गांव वाले इन लोगों को अपना मसीहा समझ लेते हैं। कहानी में आगे बहुत सारी कंफ्यूजन है। दिमाग नहीं लगाने पर ये फिल्म पसंद आएगी।

धमाल 4 आने वाली है
फिल्म में जबरदस्त कास्ट है। अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, किरण कुमार, आफताब शिवदासानी, फरीदा जलाल समेत कई एक्टर्स नजर आ रहे हैं। आगे अजय देवगन की धमाल 4 भी इस फिल्म को टक्कर देने वाली है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'